रानी मुखर्जी के साथ फ़िल्म मेंहदी में नज़र आ चुके अभिनेता फराज़ ख़ान इस वक्त काफी बीमार हैं । आईसीयू में मौत से जंग लड़ रहे फराज़ ख़ान के पास अपने इलाज़ तक के लिए पैसे नहीं है । ऐसे में फ़राज की मदद के लिए एक बार फिर बॉलीवुड के ‘बीइंग ह्यूमन’ सलमान ख़ान आगे आए हैं । सलमान खान ने फराज़ के सभी मेडिकल बिल का भुगतान कर दिया है ।

बॉलीवुड के ‘बीइंग ह्यूमन’ सलमान ख़ान ने चुकाए ICU में एडमिट फराज खान के 25 लाख रु के मेडिकल बिल्स

सलमान खान ने चुकाए सभी मेडिकल बिल्स

सलमान की इस नेकदिली की जानकारी कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर दी । कश्मीरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आप सच में महान इंसान हो सलमान खान । फराज खान की देखभाल करने और उसके मेडिकल बिल्स के लिए थैंक्यू । एक्टर फराज खान क्रिटिकल कंडीशन में हैं । और सलमान खान उनके साथ खड़े हैं और उनकी मदद कर रहे हैं जैसे कि वो बाकी और लोगों की मदद करते हैं । मैं हमेशा उनकी सच्ची प्रशंसक रहूंगी । अगर लोगों को ये पोस्ट पसंद नहीं आती तो मुझे इसकी परवाह नहीं । तुम्हारे पास मुझे अनफॉलो करने का ऑप्शन है । ऐसा मैं फील करती हूं । मैं फिल्म इंडस्ट्री मैं जितने भी लोगों से मिली हूं, उसमें मुझे लगता है कि वो सबसे सच्चे इंसान हैं ।”

पूजा भट्ट ने फ़राज की मदद करने की अपील की थी

दरअसर फराज को ब्रेन इनफेक्शन और निमोनिया हुआ जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए । फराज बीते पांच दिनों से बेंगलुरु के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं । उन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (स्नायु विकार) के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है । फ़राज़ खान के भाई फहमान खान ने इस बात की जानकारी दी थी कि इलाज़ के लिए 25 लाख रुपये की जरूरत है । जब अभिनेत्री पूजा भट्ट को फ़राज की हालत के बारें में पता चला तो उन्होंने ट्वीट करके फराज़ के मेडिकल हालात के बारे में सबको बताया । पूजा ने लोगों से मदद के लिए अपील भी की थी ।

फ़राज के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह फरेब, पृथ्वी, लव स्टोरी 98, मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी, दिल ने फिर याद किया, और चांद बुझ गया जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं । फराज, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता यूसुफ खान के बेटे हैं ।