इन दिनों सलमान खान अपनी आगामी फ़िल्म भारत की शूटिंग में जी-जान से जुटे हुए है । पिछले दिनों भारत काफ़ी चर्चा में बनी रही और उसका कारण बनीं प्रियंका चोपड़ा, जिसने लास्ट मोमेंट पर फ़िल्म को छोड़ दिया और उनके बाद उस रोल के लिए कैटरीना कैफ़ को चुना गया । खबरों में कहा गया कि प्रियंका ने सलमान खान की फ़िल्म भारत को अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शादी के चलते छोड़ा है । वजह कोई भी हो लेकिन प्रियंका के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये से पूरी भारत की टीम बेहद नाराज थी । अफ़वाहों का बाजार गर्म था कि प्रियंका के यूं अचानक फ़िल्म न करने से सलमान खान काफ़ी नाराज हुए । लेकिन अब खुद सलमान ने इस बारें में अपनी चुप्पी तोड़ी है और उनके इस बयान को सुनकर उनकी छुपी हुई नाराजगी साफ़-साफ़ जाहिर हो रही है ।

फ़ाइनली, सलमान खान ने भारत को यूं अचानक छोड़ने पर प्रियंका चोपड़ा पर निकाली भड़ास

सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ़ निकाली भड़ास

प्रेस कॉंफ़्रेंस के दौरान सलमान ने कहा कि, ''मैं उनके लिए वाकई बहुत खुश हूं । उस वक्त हम को ये पता चलता कि उन्होंने पर कोई बहुत बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म साइन की है और हमें और थोड़ा पहले पता चलता तो हम वैसे भी उसको कभी नहीं रोकते । एंड मोमेंट पर पता चला, शूटिंग के दस दिन पहले पता चला । शूटिंग शुरू हो गई थी मेरी, पर उनके शेड्यूल से 10 दिन पहले पता चला कि वो ये फ़िल्म छोड़ना चाहती है ।

हमने कहा, कि यदि तुम नहीं करना चाहती, तो मत करो । उस वक्त कुछ अलग कारण दिए गए थे हमें । जो भी कारण है, शादी का कारण हो या हॉलीवुड फ़िल्म का कारण हो, या उनको इंडिया में काम नहीं करना है, या मेरे साथ काम नहीं करना है, सिर्फ़ हॉलीवुड फ़िल्म और टीवी शो करना है, वो उनका कारण है । हम उनके लिए बहुत खुश हैं और वो जो भी कर रही हैं उसको लेकर सपोर्टिव भी है ।''

यह भी पढ़ें : क्रिस पैट की गर्लफ्रेंड बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की भारत

सलमान ने आगे कहा कि, ''अगर यहां पे काम नहीं करते तो क्या हुआ, वहां पे तो वो हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रही हैं । अगर सलमान के साथ काम नहीं करना, वहां के किसी बड़े हीरो के साथ काम कर रही हैं तो हिंदुस्तान का नाम रोशन होता है न ।''