सलमान खान को यूं ही नहीं बॉलीवुड का सुल्तान कहा जाता है । फ़िल्मों से लेकर, टेलीविजन होस्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट सभी में सलमान खान सबसे ज्यादा डिमांडिग अभिनेता में से एक है । लगभग हरे बड़े ब्रांड्स सलमान खान को अपने ब्रांड का चेहरा बनना चाहते है । और अब सुनने में आ रहा है कि जल्द ही सलमान चाइनीज स्मार्टफोन ब्रैंड का चेहरा बनने वाले हैं जिसके लिए उन्हें मोटी रकम ऑफ़र हुई है ।

सलमान खान ने एक चाइनीज स्मार्टफ़ोन एड शूट के लिए हर दिन कमाए 7 करोड़ रुपये ?

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड का चेहरा बने सलमान खान

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड का चेहरा बनने के लिए सलमान ने हाल ही में डील साइन की है । सुनने में आ रहा है कि, इसके हर एक विज्ञापन के लिए सलमान को 7 करोड़ रुपये हर दिन के मिले हैं । खबरों के मुताबिक सलमान ने इस विज्ञापन की शूटिंग बांद्रा मेहबूब स्टूडियो में की है ।

कहा जा रहा है कि, सलमान को इस ऐड शूट के लिए और ब्रैंड की मार्केटिंग स्ट्रैटिजी के लिए चार से पांच दिन लग गए और हर दिन के लिए उन्हें 7 करोड़ रु दिए गए । यानी इस शूटिंग के लिए सलमान ने करीब 28-35 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है ।

यह भी पढ़ें : करोड़ों रु कमाने वाले सलमान खान पर भी है उधार, अभी तक नहीं चुकाए अपने साइकिल मैकेनिक के सवा रु

सलमान के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही प्रभु देवा द्दारा निर्देशित राधे-योर मोस्ट वॉंटेंड भाई में कॉप के रूप में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार के साथ नजर आएंगे । इसके बाद वह अपनी एक और ईद रिलीज कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू करेंगे ।