काले हिरण के शिकार करने के जुर्म में 5 साल की सजा भुगत रहे सलमान खान को इतनी जल्दी जमानत मिलते नहीं दिख रही है । ऐसा लगता है कि उन्हें ये वीकेंड जेल में ही गुजारना होगा । क्योंकि जो जज सलमान खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई करने वाले थे उनका अचानक ही तबादला हो गया है जिसके चलते उनकी जमानत संदेह के घेरे में आ गई है । बहरहाल सलमान खान अभी जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 106 के रूप में बैरक नंबर 2 में आसाराम बापू के साथ कैद हैं ।

Salman-Khan-Blackbuck-Poaching

अभी भी जेल में बंद हैं सलमान खान

सजा के ऐलान के बाद सलमान को सीधे जेल ले जाया गया । जब रात को उन्हें जेल का सामान्य खाना, दाल-रोटी परोसी गई तो उन्होंने इसे खाने से इंकार कर दिया । सजा के ऐलान के तुरंत बाद उनकी जमानत की अर्जी लगा दीइ गई थी । जमानत अर्जी की सुनवाई कल दोपहर होने वाली थी, लेकिन जज ने इस संबंध में और विस्तार से जानने की इच्छा जताई जिसके चलते उनकी बेल आज के लिए लटक गई । आज उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि, जो जज इसकी सुनवाई करने वाले थे उनका अचानक ही तबादला हो गया है । अब ये क्यों हुआ, इसकी वजह सामने नहीं आई है ।

सलमान खान की जमानत अर्जी की सुनवाई करने वाले जज का तबादला

सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई के बीच केस की सुनवाई कर रहे जज रविन्द्र कुमार जोशी तबादला कर दिया गया है। राजस्थान के 87 जजों का एक साथ तबादला किया गया है जिसमें सलमान के केस की सुनवाई करने वाले जज रविंद्र जोशी का भी नाम शामिल है । सलमान के केस पर जज ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस वजह से उन्हें बेल नहीं मिल पाई थी। जज का कहना था कि मामले को विस्तार में पढ़े बिना फैसला नहीं सुनाया जा सकता इसलिए शुक्रवार को इस फैसले को सुरक्षित रखा जाएगा।

20 साल पुराने काले हिरण शिकार के मामले में जोधपुर कोर्ट द्दारा सलमान को 5 साल की सजा के ऐलान के बाद उनकी जमनात की अर्जी दायर की गई । आपको बता दें कि, सलमान को जोधपुर कोर्ट द्दारा काले हिरण की दुर्लभ प्रजाती का शिकार करने के जुर्म में 5, साल की सजा सुनाई गई है ।

हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान हुआ ये सब

जब 1998 में सलमान फ़िल्म हम साथ साथ हैं,की शूटिंग के लिए जोधपुर गए थे तो उन्होंने दो काले हिरण यानी चिंकारा का शिकार कर उन्हें मार दिया था, जिसके चलते विश्नोई समाज ने अभिनेता के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी और अब तक उन पर इस मामले को लेकर केस चल रहा है । इस आरोप से घिरे अन्य कलाकारों में सिर्फ़ सलमान को मुख्य आरोपी साबित किया गया है । जबकि सैफ़ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को इस मामले से पूरी तरह से बरी कर दिया गया है ।

यह भी पढ़ें : SHOCKING! सिमी ग्रेवाल ने दी हिंट, 'सलमान खान निर्दोष हैं असली मुजरिम कोई और है'

सलमान जोधपुर सेंट्रल जेल में दो रातें बिता चुके हैं । खबरें तो ये भी हैं कि, सुपरस्टार होने के नाते भी सलमान को कोई अतिरिक्त सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है । यह कहा जा रहा है कि, जेल में भी उन्हें कड़ी सुरक्षा दी जा रही है । क्योंकि इससे पहले की सुनवाई में जोधपुर के एक खतरनाक गैंगस्टर ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी । इसलिए पुलिस सलमान की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ रही है ।