टाइगर 3 के ट्रेलर ने तो फ़िल्म के लिए प्रत्याशा बढ़ा ही दी है और अब मेकर्स फ़िल्म के फ़र्स्ट गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ को रिलीज करने जा रहे हैं । सलमान खान और कैटरीना कैफ़ स्टारर टाइगर 3 में हर फ़्रैचाइजी की तरह एक पार्टी एंथम होगा जिसे मेकर्स अब जल्द ही रिलीज करने वाले हैं । टाइगर 3 के फ़र्स्ट सॉन्ग ‘लेके प्रभु का नाम’ के बाद मेकर्स जल्द ही रोमांटिक सॉन्ग भी रिलीज करेंगे ।

टाइगर 3 का फ़र्स्ट सॉन्ग ‘लेके प्रभु का नाम’ 23 अक्टूबर को होगा रिलीज, दिखेंगे कैटरीना कैफ़ के डांस मूव्स ; सलमान खान ने गाने की पहली झलक शेयर कर लिखा- “ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए”

टाइगर 3 का फ़र्स्ट सॉन्ग होगा रिलीज

टाइगर 3 का फ़र्स्ट सॉन्ग सोमवार यानि 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा । इस गाने को अरिजीत सिंह और निखिता गांधी द्वारा गाया गया है और यह एक डांस नंबर है जिसमें सलमान और कैटरीना कैफ अपने डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आएंगे । इसके बाद मेकर्स दूसरा गाना रिलीज करेंगे जो एक रोमांटिक ट्रैक है जो दर्शकों और प्रशंसकों के दिलों को समान रूप से छू जाएगा । सलमान खान ने इस गाने की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा, “पहले गाने की पहली झलक । ओ हां ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए । गाना 23 अक्टूबर को रिलीज होगा ।”

निर्देशक मनीष शर्मा ने खुलासा किया, “हम ‘लेके प्रभु का नाम’ के अगले हफ्ते रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते ! कैटरीना की अलौकिक सुंदरता और दोनों के बीच की केमिस्ट्री इसे हर किसी को नाचने पर मजबूर करने का परफेक्ट फॉर्मूला बनाती है! हमें कप्पाडोसिया, तुर्की में फिल्मांकन करने में बहुत मजा आया और यह सलमान और कैटरीना की एक साथ मिली सफलताओं की पहले से ही उल्लेखनीय सूची में शामिल होने वाला एक और बड़ा डांस चार्टबस्टर होगा।”

टाइगर 3 इस साल 12 नवंबर, रविवार को रिलीज़ होने के लिए तैयार है ।