सलमान खान 25 सालों बाद एक बार फिर करण जौहर के साथ फ़िल्म कर रहे हैं जिसका नाम है, द बुल । यह एक एक्शन फ़िल्म है जिसमें सलमान खान पैरामिलिट्री ऑफिसर फारूक बुल्सरा के रोल में नज़र आने वाले हैं । यह एक एक्शन ड्रामा है जिसे शेरशाह डायरेक्टर विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है । 28 दिसंबर, 2023 को मुंबई के फिल्मसिटी में द बुल का मुहूर्त हुआ था और इसके तुरंत बाद, यह कन्फर्म किया गया था कि सलमान और करण की एक्शन थ्रिलर द बुल, फरवरी 2023 में फ्लोर पर जाएगी । लेकिन अब फ़िल्म के शूटिंग शेड्यूल में कुछ बदलाव हुआ है जिसकी एक्सक्लूसिव जानकारी बॉलीवुड हंगामा के पास है । बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि, द बुल का शूटिंग शेड्यूल आगे बढ़ा दिया गया है । और इसका अहम कारण है वर्तमान में चल रहे भारत-मालदीव विवाद ।

भारत-मालदीव विवाद के कारण रुकी सलमान खान और करण जौहर की द बुल ; स्क्रिप्ट के कुछ एलिमेंट्स पर फिर से शुरू हुआ काम

सलमान खान की द बुल में अभी और वक्त लगेगा

करण, विष्णु और सलमान स्क्रिप्ट के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं इसलिए वे इसे सही दिशा में ले जाने के लिए भरपूर समय दे रहे हैं । वे स्क्रिप्ट के कुछ एलिमेंट्स पर फिर से काम कर रहे हैं । इसके अलावा वे भारत-मालदीव, दोनों देशों के बीच खराब रिश्ते थोड़ा ठीक होने के बाद ही फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे । फिलहाल, जो शेड्यूल फरवरी में शुरू होना था उसमें अब कम से कम 2 महीने की देरी हो गई है ।विश्वस्त सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया ।

जहां विष्णु फिर से फिल्म की स्क्रिप्ट को टाइट करने में बिजी हो गए हैं वहीं करण फ़िल्म से जुड़े अन्य कामों को कर रहे हैं । सूत्र ने हमें आगे बताया, “सलमान भी धर्मा की टीम के साथ सहमत हैं और कई स्क्रिप्ट भी पढ़ रहे हैं ।

बता दें, द बुल मालदीव को आतंकी हमले से बचाने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए प्रसिद्ध ऑपरेशनकैक्टस’ (जिसमें 3 नवंबर, 1988 को इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने मालदीव की मदद की थीजब बिजनेसमैन अब्दुल्ला लुथुफी और पीपुल्स लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ तमिल ईलम (प्लॉटके नेतृत्व में तख्तापलट की कोशिश की गई थी । भारतीय सेना ने कुशलतापूर्वक अनेको सैनिकों को मार गिराया और कुछ ही घंटों के भीतर राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की सरकार पर नियंत्रण बहाल कर दिया) पर आधारित है । फिल्म में सलमान, फारूक बुल्सरा की भूमिका निभा रहे हैं । और इस फ़िल्म में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए उन्होंने अपना वजन कम करने और एक सेना अधिकारी का रूप पाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है । द बुल का शूटिंग शेड्यूल कब शुरू होगा, इस बारें में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है ।