कॉमेडी फ़्रेंचाइजी हाउसफ़ुल के तीनों पार्ट की सफ़लता के बाद अब इस फ़िल्म के मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट को भी लाने का फ़ैसला किया है । साजिद नाडीयाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म को लेकर नाडीयाडवाला एंड ग्रैंडसंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करके इस खबर की जानकारी दी । अक्षय कुमार के नेतृत्व में बनी हाउसफुल की पूर्ण गैंग नए उत्साह के साथ वापसी करने के लिए तयार है ।

हाउसफ़ुल, एक सबसे बड़ी और लगातार प्रदर्शन करने वाली फ़िल्म ने 2019 की दीवाली को अपनी अगली कड़ी को रिलीज करने के लिए बुक कर लिया है । इसमे कोई दो राय नही है कि बड़ी फ्रेंचाइज फ़िल्म के लिए दीवाली सबसे बेहतरीन वक़्त होता है और इस समय पारिवारिक जनता अपने करीबियों के संग थिएटर में समय बिताने के लिए इस तरह की फिल्मों का इंतेज़ार करती है ।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म इस बार पुनर्जन्म की थीम के चारों ओर घूमती हुई नज़र आएगी । हाउसफुल 4 की इस फ्रेंचाइजी के साथ साजिद खान एक बार फिर निर्देशक की सीट पर बैठने के लिए तयार है । हालांकि, फिल्मों के दूसरे कलाकारों के नामों पर अभी से अनुमान लगाना काफी जल्दबाज़ी होगी लेकिन सूत्रों की माने तो हाउसफुल के पहले से तय कलाकारों की सूची में यह नए नाम उत्साह की एक नई लहर पैदा कर देगी ।

2019 में रिलीज होने वाली हाउसफ़ुल 4 फ़िल्म व्यापारियों के लिए अच्छी खबर के रूप में एक सौगात बन कर आई है जो भविष्य में बेसब्री से कमर्शियल को तेजी से बढ़ावा देने के लिए तयार है । इसमे कोई शक नही कि दीवाली बड़ी फ्रेंचाइज फ़िल्म के लिए सबसे उपजाऊ वक़्त होता है ।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा,"हाउसफ़ुल एक मज़ाकिया फ्रैंचाइज़ी है और फ़िल्म का यह चौथा भाग अब तक बनाई गयी हॉउसफुल में से सबसे बड़ी फिल्म होगी । साजिद खान के साथ वापसी करने पर मैं बहुत खुश हूं जो इस फ़िल्म के पहले दो भागों को निर्देशित कर चुके है । हम पुनर्जन्म पर आधारित एक अजीब और दिलचस्प विषयगत ट्विस्ट को चौथे भाग के रूप में पेश करने के लिए तयार है । हमारे पास फ़िल्म के प्रोडक्शन को ले कर बड़ी योजना है और इसिलए हमे लगता है कि इस फ़िल्म को 2019 की सबसे बड़ी फिल्म बनाने के लिए हमें इतने वक़्त की ज़रूरत है ।"