खबर पक्की है । अपनी बहन सारा अली खान के फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद अब उनके भाई इब्राहिम अली खान भी बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रहे है । इब्राहिम अली खान लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखेंगे । सैफ़ अली खान के परिवार जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि, ''सैफ ने इब्राहिम के करियर विकल्प को अपने बेटे इब्राहिम पर छोड़ दिया है, ठीक उसी तरह जैसे उन्होंने सारा को उनके करि्यर चुनने की आजादी दी थी । जब कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के बाद सारा ने बॉलीवुड अभिनेत्री बनना चुना, तो सैफ खुश नहीं थे । लेकिन सारा की मां (पूर्व अभिनेत्री अमृता सिंह) ने सारा की करियर प्लानिंग्स में अपनी बेटी को सपोर्ट किया । इसके बाद सैफ़ के पास अपना सपोर्ट देने के अलावा कोई च्वाइस नहीं थी ।''

सारा अली खान के बाद अब उनके भाई इब्राहिम अली खान को भी बॉलीवुड एक्टर बनना है

इब्राहिम अली खान को बॉलीवुड एक्टर बनना है

और अब इब्राहिम ने साफ़ कर दिया है कि उन्हें अपनी बहन की तरह बॉलीवुड एक्टर बनना है । अपनी बहन के विपरीत इब्राहिम अपने दम पर अपने बॉलिवुड करियर को बनाने के लिए अडिग नहीं है । इस बारें में सूत्र ने बताया कि, ''सैफ इब्राहिम के लिए एक फिल्म का निर्माण कर सकते हैं । सारा के विपरीत, जो हमेशा एक पूर्ण मसाला हीरोइन रही है, इब्राहिम को कैमरे का सामना करने के लिए विशेष पोषण और ग्रूमिंग की आवश्यकता होती है । वह काफ़ी शर्मीले हैं और कैमरे का सामना करने के लिए उन्हें काफ़ी हिम्मत की जरूरत है ।”

यह भी पढ़ें : LEAKED! 'लिप लॉक' से शुरू किया सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने अपना रोमांटिक सफ़र

सारा ने कुछ समय पहले मुझे एक साक्षात्कार में अपने भाई के करियर विकल्प के बारे में कहा था । "इब्राहिम एक अभिनेता बनना चाहता है । लेकिन जैसे मैंने बॉलीवुड में अपना रास्ता बनाया है, जो कि आसान लगता है लेकिन इस सपने को पूरा करना भी मुश्किल रहा । लेकिन मुझे लगता है कि इब्राहिम काफ़ी टेलेंटेंड है । एक बार उन्होंने मेरी माँ और मेरे लिए एक एकालाप किया । मैं उस पेपर शीट को पकड़े हुई थी जिस पर उसकी पंक्तियाँ लिखी हुई थीं । मैं शीट को नहीं देख पाई थी क्योंकि मैं उसकी आँखों को देखने में इतनी व्यस्त थी । वे बहुत भावुक थे ।”