सैफ अली खान के लिए अच्छा समय चल रहा है । जहां एक तरफ़ तैमुर अली खान सुपरस्टारडम के वैश्विक इतिहास में सबसे कम उम्र के रॉकस्टार पद पर काबिज हैं वहीं, पापा सैफ़ अली खान, जिसका बीता साल कुछ खास नहीं चल रहा था लेकिन यकायक साल के अंत में नेटफ़्ल्किस पर प्रसारित हुई उनकी वेब सीरिज सैक्रेड गेम्स को अपार सफ़लता मिली, जिसने उनके करियर में सफ़लता के चांद-सितारे जड़ दिए ।

सैफ़ अली खान तानाजी में निभाएंगे उदयभान सिंह राठौड़ का किरदार
हालांकि सैफ़ की बीते साल रिलीज हुई फ़िल्म बाजार कमाई के मामले में सफ़ल रही । संयोग से सैफ की बाजार ऐसी पहली फ़िल्म है जिसका शीर्षक हिट है । 1982 में सागर सरहदी बाजार एक बहुप्रशंसित फिल्म थी लेकिन इसके पैसा नहीं कमाया था । इससे पहले इस नाम से आईं फ़िल्में बाज़ार (1949) मीना बाज़ार (1950) और बाज़ार बंद करो (1974) जैसी फ़िल्में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थीं ।
सैफ़ ने लगाई मुहर
और अब लगता है कि साल 2019 सैफ़ के लिए नई चुनौतियां लेकर आया है क्योंकि जल्द ही सैफ़ विलेन के किरदार में नजर आएंगे । जी हां अजय देवगन की आगामी फ़िल्म तानाजी, जी एक ऐतिहासिक बायोपिक फ़िल्म है, में सैफ़ एक विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे । जहां इस फ़िल्म में अजय देवगन मराठा साम्राज्य के सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाएंगे वहीं सैफ़ उनके अपोजिट नेगेटिव भूमिका में दिखाई देंगे ।
इस बारें में बात करते हुए सैफ़ ने कहा कि,''जी हां मैं इस फ़िल्म में विलेन का रोल अदा कर रहा हूं । और वो रोल है क्रेज़ी उदयभान सिंह राठौड़ जो मुगल शासक औरंगजेब का राजपूर सेनापति था ।''
यह भी पढ़ें : नए साल के साथ अजय देवगन ने दिखाया अपना 'तानाजी' लुक, हाथ में तलवार लिए मराठा योद्धा का फर्स्ट लुक
लगता है अजय देवगन को सैफ़ और उनके परिवार ने काफ़ी इंप्रेस कर दिया है । जहां सैफ़ को उन्होंने अपनी फ़िल्म तानाजी में एक अहम भूमिका दी है वहीं करण जौहर के चैट शो में भी अजय ने अपने फ़ेवरेट खान के रूप में तैमुर अली खान का नाम बताया । जब मैंने सैफ़ को इस बारें में बताया और पूछा कि वास्तव में अजय की पसंद बहुत अच्छी है, तो इस पर सैफ़ ने कहा कि, ''इसमें कोई शक नहीं कि उनकी बहुत ही अच्छी पसंद है ।''
















