एक बेहतरीन अभिनेता, स्क्रीन लेखक / संवाद लेखक अब इस दुनिया में नहीं रहे । 31, दिसंबर को लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया । कल टोरंटो, जहां वह अपनी पूरी फ़ैमिली के साथ रहते थे, में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया । उनको दफ़नाया गया । कादर खान भले ही इस दुनिया से चले गए हो लेकिन वह अपने पीछे अपनी प्रतिभा को छोड़कर गए जो कभी नहीं मर सकती । कादर खान की मौत के बाद बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके खोने का दुख व्यक्त किया और उन्हें एक प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया । गोविंदा, जिन्होंने कादर खान के साथ कई सारी फ़िल्में की है, ने तो कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें पिता तुल्य बताया । लेकिन गोविंदा के इसी बयान पर अब कादर खान के बेटे सरफ़राज खान भड़क गए हैं ।

गोविंदा ने कादर खान को फ़ादर फ़िगर बताया
आपको बता दें कि कादर खान के निधन के बाद गोविंदा ने ट्विटर पर अपना शोकर व्यक्त करते हुए कहा था कि, ''श्रद्धांजलि कादर ख़ान साहब । वो मेरे उस्ताद ही नहीं, बल्कि पिता तुल्य थे, उनका मिडास टच और आभा उनके साथ काम करने वाले हर एक्टर को सुपरस्टार बना देती थी। पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री और मेरा परिवार इस क्षति से व्यथित है और शब्दों में अपने दुख को बयां नहीं कर सकते । मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें ।''
इसके बाद, सरफ़राज़ ने गोविंदा के अंदाज़-ए-मातमपुरसी पर तंज कसते हुए कहा कि गोविंदा से पूछिए कि उन्होंने कितनी बार उनके पिता की सेहत के बारे में जानकारी ली थी । उनके पिता के निधन के बाद क्या उन्होंने एक बार भी फोन करके पूछा ? फ़िल्म इंडस्ट्री इसी तरह चलती है । सरफ़राज़ ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में खेमों में बंटी हुई है। सबके अपने-अपने वफ़ादार हैं । जो नज़रों से ओझल हुआ, उसे भुला दिया जाता है ।
अमिताभ बच्चन को बहुत मानते थे कादर खान
वहीं अमिताभ, जिन्होंने कादर खान के साथ कई फ़िल्मों में काम किया है, ट्विटर पर उनके निधन के बाद उनके कौशल के बारें में बात की । वहीं कादर खान के बेटे सरफ़राज़ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उनके पिता अपने आखिरी सांस तक बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को याद करते रहे । सरफ़राज़ ने आगे यह भी कहा कि, फिल्म जगत में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो मेरे पिता के काफी करीब थे। लेकिन एक शख्स, जिन्हें मेरे पिता बहुत पसंद करते थे, वह हैं बच्चन साहब (अमिताभ बच्चन)। फिल्म जगत में सबसे ज्यादा वह अमिताभ बच्चन को ही याद करते थे ।
कादर खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने दुख को जाहिर करते हुए लिखा, 'कादर खान नहीं रहे । यह दुखी कर देने वाली ड्रिप्रेसिंग खबर है । मेरी प्राथनाएं और संवेदनाएं । वह एक बेहतरीन स्टेज आर्टिस्ट और बेहद दयालु व निपुण अभिनेता थे । वह एक महान लेखर भी थे । मेरी कई सफल फिल्मों का वह हिस्सा रहे । उनका सानिध्य हमेशा सुखद होता था ।'
यह भी पढ़ें : कादर खान के निधन को लेकर शक्ति कपूर ने खोला ये राज और बताई उनकी अधूरी ख्वाहिश
बता दें कि कादर खान 81 वर्ष उम्र में 31 दिसंबर को लंबी बीमारी के चलते इस दुनिया से रुखसत हो गए । कादर खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया ।
















