भले ही इस समय देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से प्रभावित है लेकिन पूरा देश इस संक्रामक बीमारी का एकजुट होकर सामना कर रहा है । कोरोना संकट में बॉलीवुड सितारें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं । फ़िल्म फ़ेडरेशन से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक मदद देने और बॉलीवुड फ़ोटोग्राफ़र्स ऐसी आर्थिक तंगी से न गुजरे इसलिए उनके अकाउंट में डायरेक्ट पैसा ट्रांसफ़र करने वाले बॉलीवुड के फ़िल्ममेकर रोहित शेट्टी ने एक बार फ़िर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है । रोहित शेट्टी ने अब ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस के लिए शहर के आठ होटलों में आराम और भोजन का बंदोबस्त किया है ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो ।

रोहित शेट्टी ने ऑनड्यूटी मुंबई पुलिस के लिए शहर के 8 होटलों में किया खाने-पीने और आराम करने का बंदोबस्त, मुंबई पुलिस ने कहा थैंक्यू

मुंबई पुलिस ने किया रोहित शेट्टी का धन्यवाद

कोरोना संकट से देश को बचाने के लिए 24 घंटे मुश्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाती मुंबई पुलिस के लिए रोहित ने शहर भर में आठ होटलों में रहने, आराम करने, चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता जैसी सुविधा उपलब्ध कराई है । मुंबई पुलिस ने इसके लिए रोहित का धन्यवाद किया है ।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन ड्यूटी Covid योद्धाओं के लिए शहर भर में आठ होटलों में उनके रहने, आराम करने, चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता जैसी सुविधा प्रदान की है । हम उन्हें इस तरह के सहयोग के लिए, हमें कोरोना से लड़ने में और मुंबई को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए धन्यवाद देते हैं ।”

यह भी पढ़ें : कोरोना लॉकडाउन में फ़ोटोग्राफ़र्स को न हो जाए पैसे की कमी इसलिए रोहित शेट्टी ने उनके अकाउंट में ट्रासंफ़र किए पैसे

गौरतलब है कि इससे पहले रोहित ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉयीज (FWICE) के रिलीफ फंड में 51 लाख रुपए डोनेट किया था ।