एक 11 साल की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मुंबई के अंधेरी इलाके की बेहद पॉश ओबेरॉय स्प्रिंग सोसायटी, जिसमें कई सारे बॉलीवुड स्टार्स रहते हैं, को सील कर दिया है । इस बिल्डिंग में बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल, नील नितिन मुकेश, अहमद खान और चित्रांगदा सिंह जैसे स्टार्स का घर है ।

कोरोना पोजिटिव होने से बिल्डिंग सील
जब हमने इस बिल्डिंग में रहने वाले एक स्टार से बातचीत की तो उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि, “हमें इस बारें में (बिल्डिंग में कोरोना संक्रमण) बात करने के लिए मना किया गया है क्योंकि इससे हड़कंप मच जाता है । हां हमारी बिल्डिंग में दो दिन पहले एक छोटी सी बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है । लेकिन इससे हमारि जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया है । क्योंकि हम वैसे भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं । इसलिए कुछ खास बदलाव नहीं आया है । क्योंकि हमें हमारे सभी जरूरतों का सामाना आसानी से अपार्टमेंट ही मिल जाता है ।”
वहीं उस बिल्डिंग में रहने वाले एक और स्टार ने बताया कि, “मुंबई में हालात बिगड़ते जा रहे हैं । जब उन्हें हमारे बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में एक पॉजिटिव केस मिला तो सभी 'विंग्स' को सील कर दिया गया, यहां तक कि वो जगह भी जहां वो कोरोना संक्रमित लड़की नहीं रहती ।”
















