बॉलिवुड अभिनेता ॠषि कपूर पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे । और अब पूरी तरह कैंसर फ़्री होने के बाद ॠषि कपूर वापस भारत लौट आए है । इलाज के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ रही । न्यूयॉर्क में रहकर ॠषि कपूर ने अपने देश को बहुत याद किया और समय-समय पर भारत वापस लौटने इच्छा भी जाहिर की थी । अब जबकि ॠषि कपूर भारत लौट आए हैं तो इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ़-साफ़ झलक रही है । मुंबई एयरपोर्ट पर ॠषि और उनकी पत्नी नीतू कपूर की वतन वापसी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है । न केवल ॠषि भारत लौटने से खुश हैं बल्कि उनके शुभचिंतक और फ़ैंस भी उनके स्वस्थ्य होकर भारत आने से बेहद खुश है ।
ॠषि कपूर कैंसर फ़्री होकर मुंबई लौटे
ॠषि ने मजबूती के साथ कैंसर से जंग लड़ी और जीती भी और इसमें उनका साथ दिया उनकी पत्नी नीतू कपूर और उनके परिवार ने । इस बात को ॠषि कई मर्तबा जाहिर भी कर चुके है । बता दें कि ॠषि पूरे 11 महीने और 11 दिन बाद मुंबई लौटे हैं ।
मुंबई लौटने का वो बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । क्योंकि वे अपने देश और घर को बेहद मिस कर रहे थे । मुंबई लौटकर ऋषि कितना खुश हैं इसका अंदाजा एयरपोर्ट से सामने आई उनकी तस्वीरों से मिलता है । ऋषि और नीतू कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज दिए । दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे ।
View this post on InstagramWelcome back ❤❤❤ #rishikapoor #neetusingh #airportdiaries #viralbhayani @viralbhayani
वैसे एक दिन पहले ऋषि ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'घर वापसी 11 महीने 11 दिन बाद, आप सभी का शुक्रिया.'
BACK HOME!!!!!! 11 Months 11days! Thank you all!
— Rishi Kapoor (@chintskap) September 9, 2019
















