बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक ऋचा चड्ढा और अली फ़ज़ल ने अपने फ़ैंस के साथ गुद न्यूज़ शेयर की है । ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं । दोनों ने इस गुद न्यूज़ को एक नए अंदाज़ में फ़ैंस के साथ शेयर किया है ।

2 से 3 होने वाले हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल ; फ़ैंस के साथ शेयर की माता-पिता बनने की गुड न्यूज

पेरेंट्स बनने वाले हैं ऋचा चड्ढा और अली फ़ज़ल

ऋचा और अली ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ इस गुडन्यूज को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है । उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 1 + 1 = 3 । वहीं, कैप्शन में कहा, “छोटे बच्चे की दिल की धड़कन की आवाज, हमारी दुनिया मे सबसे तेज होती है ।

View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया है और कपल को बधाई दी है । वहीं ऋचा ने अली फजल के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें प्रेग्नेंट लड़की वाली इमोजी भी उसमें लगाई है । इस खुशखबरी के बाद, श्वेता बसु प्रसाद, श्रिया पिलगांवोकर, हिमांशी चौधरी, नताशा भारद्वाज, हर्षिता शेखर गौड़ समेत अन्य दोस्तों और फैन्स ने कपल को बधाई दी है। शादी के दो साल बाद ये कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं ।

ऋचा और अली से पहले बीते दिन यामी गौतम ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैन्स के साथ शेयर की थी । यामी के पति आदित्य ने बताया था कि उनके घर जल्द ही लक्ष्मी या फिर गणेश आने वाले हैं ।

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की । ऋचा और अली ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी । पिछले साल ही इस कपल ने दोस्तों और परिवार के साथ शादी का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं दोनों अपनी लव स्टोरी और कमाल की केमिस्ट्री को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं ।