सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ़्तार कर 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था । आज जेल में बंद रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत का आखिरी दिन था लेकिन रिहा होने से पहले ही एक बार फ़िर रिया और शौविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी । आज रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर तक रिया समेत 6 लोगों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है ।

रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती को नहीं मिला जेल से छुटकारा
रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मुहैया करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । रिया से कड़ी पूछताछ के बाद एनसीबी ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत उन्हें गिरफ़्तार किया है । एनसीबी ने आज यानि 6 अक्टूबर को एक बार फिर कोर्ट में रिया और शौविक की जमानत का विरोध किया ।
एनसीबी ने आरोप लगाए कि शौविक ने रिया के निर्देश पर ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदे और ड्रग्स की व्यवस्था करने में मदद की । इसके लिए पैसे भी दिए । जवाब में रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से कहा कि रिया और शौविक के खिलाफ गलत चार्जेज लगाए गए हैं । एनसीबी के पास इन आरोपों के कोई सबूत नहीं हैं । दोनों निर्दोष हैं । मानशिंदे ने कोर्ट से यह भी कहा कि एनसीबी जिस बयान का जिक्र कर रही है, वो दोनों ही मुवक्किलों को भ्रमित कर के लिया गया है ।
युवा ड्रग्स का सेवन नहीं करें
हाई कोर्ट में NCB ने अपने आवेदन में यह कहते हुए जमानत विरोध किया कि समाज में एक मजबूत संदेश भेजा जाना चाहिए, विशेष रूप से युवाओं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि काई ड्रग्स का सेवन नहीं करे । बता दें कि रिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 9 सितंबर को मुंबई के भायखला जेल भेज दिया गया और तब से रिया जेल में बंद हैं । रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती पर ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप है ।
एनसीबी ने जांच में पाया कि रिया और उसका भाई मुंबई के कई बड़े ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थे और यह दोनों सैमुअल मिरांडा के जरिए इन पैडलर से ड्रग्स खरीदकर आगे सुशांत को देते थे । ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रिया समेत सभी आरोपी शोविक, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा और बासित परिहार कोन हिरासत में लिया । रिया की न्यायिक हिरासत अब तक दो बार बढ़ चुकी है । सबसे पहले रिया को कोर्ट ने गिरफ्तारी के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था जिसे बाद में बढ़ाकर 6 अक्टूबर तक के लिए कर दिया गया था । अब इसे फिर से 14 दिन बढ़ाया गया है ।
















