बॉलीवुड की ‘सिंघम’ गर्ल यानी काजल अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं । काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकरी देते हुए बताया कि वह इसी महीने की 30 तारीख को गौतम किचलू से शादी के बंधन में बंधेंगी । इसके साथ ही काजल अग्रवाल ने यह भी बताया कि उनकी शादी में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे । काजल और गौतम की शादी एक निजी समारोह के अंतर्गत मुंबई में होगी जाएगी ।

बिजनसमैन से शादी करने जा रही हैं बॉलीवुड की ‘सिंघम’ गर्ल काजल अग्रवाल, अनाउंस की वेडिंग डेट

काजल अग्रवाल ने अपनी शादी का ऐलान किया

काजल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी को लेकर अनाउंसमेंट किया । अपनी पोस्ट में काजल ने लिखा कि वह 30 अक्टूबर को मुंबई में शादी कर रही हैं । कोरोना महामारी के चलते इस वेड‍िंग सेरेमनी में स‍िर्फ पर‍िवार के लोग शाम‍िल होंगे । इसी के साथ काजल ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि वह शादी के बाद भी अपना काम जारी रखेंगी और लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी ।

View this post on Instagram

♾??

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल ने अपने फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं । काजल की आगामी फिल्मों में तेलुगू और तमिल फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड मूवी मुंबई सागा भी शामिल है । यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है । इसमें काजल अभिनेता जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी । इसके अलावा काजल, अभिनेता कमल हासन के साथ शंकर द्दारा निर्देशित साउथ मूवी इंड‍ियन में भी अहम रोल में नजर आएंगी ।