
अतिशयोक्त्तिपूर्ण फ़िल्में बनाने वाले फ़िल्ममेकर करण जौहर का जीवन हमेशा से एक रहस्य में रहा है । करण जौहर का जीवन चाहे वो प्रोफ़ेशनल हो या पर्सनल, कभी भी खुलकर सामने नहीं आया । लेकिन करण के जीवन के सभी अनकहे राजों को खोला करण की हालिया रिलीज ऑटोबायोग्राफ़ी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' ने, जिसमें कई सारे अनकहे राजों से पर्दा उठा । यदि करण के पर्सनल लाइफ़ की बात करें तो, अभी हाल ही में करण जौहर दो जुड़वां बच्चों के, (रुही और यश), के पिता बनें है । और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ की बात करें तो, करण के धर्मा प्रोडक्शसं की फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया बॉक्सऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है ।
करण के बारें में अब नया खुलासा ये है कि, हमने आपको बताया था कि करण ने 2 स्टेट्स के निर्देशक अभिषेक वर्मन को अपनी आगामी फ़िल्म कलंक को निर्देशित करने के लिए चुना था, और इस फ़िल्म को करण खुद अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस करने वाले थे । दरअसल, फ़िल्म कलंक करण के पिता यश जौहर का प्रोजेक्ट थी, जिसकी पूरी रिसर्च यश जौहर ने की थी । आपको बता दें कि कलंक फ़िल्म मानवीय भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती एक पीरियड लव स्टोरी थी, जो विभाजन के दौरान खतरनाक राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अपनी पहचान ढूंढने की कोशिश करती है ।
बॉलीवुड हंगामा आपके लिए लाया है एक नया खुलासा जिससे आप अभी तक अनजान थे । और वो खुलासा ये है कि, भले ही करण की फ़िल्म कलंक एक संकल्पना थी, लेकिन उसकी स्टारकास्ट के बारें में जब आप सुनें गे तो आपके होश उड़ जाएंगे, क्योंकि उस फ़िल्म के स्टार्स थे, शाहरुख खान, अजय देवगन, रानी मुखर्जी और काजोल । और इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने अपनी ऑटोबायोग्राफ़ी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में की ।
कलंक फ़िल्म में हिंदु-मुस्लिम की कहानी को दिखाया जाना था । लेकिन, करण जौहर (जिन्होंने फिल्म की कहानी लिखी थी) ने खुद को कलंक से बाहर खींच लिया था, क्योंकि
वह एक बोल्ड फिल्म बनाना चाहते थे । अभी फ़िलहाल, इस फ़िल्म की बाकी की स्टारकास्ट पर विचार किया जा रहा है ।
















