
बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में भले ही कोई गॉडफ़ादर नहीं था, लेकिम इसके बावजूद, वह बॉलीवुड की सबसे सफ़ल अभिनेत्री बनने में कामयाब रहीं । दीपिका ने बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलिवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया जब उनकी पहली हॉलीवुड फ़िल्म 'ट्रिपल एक्स; रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' रिलीज हुई । यह कहने की जरूरत नहीं है कि अब बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों जगह के फिल्म निर्माता और ब्रांड मैनेजर दीपिका को अपनी-अपनी फ़िल्म और ब्रांड का चेहरा बनाने के लिए लालियत हैं ।
बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण को ओप्पो मोबाइल के नवीनतम ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है ।
इसके बारे में आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है ।
















