
शाहरुख खान को सोशल मीडिया फ़्रेंडली माना जाता है । शाहरुख अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और दोस्तों के साथ खुलकर बातचीत करना पसंद करते हैं । वैसे तो शाहरूख खान का मज़ाकिया अंदाज़ किसी से छिपा नहीं है लेकिन जब शाहरुख खान ने ट्विटर पर #AskSRK, के माध्यम से पूरे दिन लाइव चेट का दिलचस्प सेशन किया तो हमें उनका बेहद मजेदार और दिलचस्प साइड देखने को मिला ।
इसी चैट सेशन के दौरान मंगलवार के दिन, शाहरुख खाने ने अपनी आगामी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल के बारें में भी कुछ दिलचस्प खुलासे किए । जब से फ़िल्म के टाइटल का खुलासा हुआ है तब फ़िल्म को लेकर दिलचस्पी और बढ़ गई है क्योंकि यह एक साथ दो फ़िल्मों की याद दिलाता है एक तो, हॉलीवुड फ़िल्म व्हेन हैरी मेट सेली और दूसरी खुद इम्तियाज की फ़िल्म जब वी मेट की । हालांकि फ़िल्म की कहानी को लेकर अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हां हमारे पास इस फ़िल्म की म्यूजिक एलबम को लेकर जबरदस्त जानकारी है ।
एक स्पष्ट ट्विटर वार्तालाप में, शाहरुख खान ने अपनी फ़िल्म से संबधित एक आश्चर्यजनक खुलासा किया कि उनकी फ़िल्म में एक अंतर्राष्ट्रीय डीजे और म्यूजिक कंपोजर का गाना भी देखने को मिलेगा । उनकी इस फ़िल्म में कुल दस गीत होंगे जिसमें से एक डिप्लो का होगा । यदि आपको याद हो तो, शाहरुख खान और डिप्लो बीते साल गोवा में मिले थे और दोनों की मुलाकात इंटरनेट पर छा गई थी । जब शाहरुख से उनकी आगामी फ़िल्म के पसंदीदा रोमांटिक गाने के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, एक तो, ‘बटरफ़्लाई’ और दूसरा डिप्लो का गाना । ये अभी तक साफ़ नहीं है कि डिप्लो का फ़िल्म में फ़ुल फ़्लेज्ड गाना होगा या कोई प्रमोशनल गीत, लेकिन जो भी है वाकई बहुत दिलचस्प है ।
ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई अंतर्राष्ट्रीय कलाकार शाहरुख खान की फ़िल्म में परफ़ोर्म कर रहा हो, इससे पहले भी शाहरुख की फ़िल्म रा वन में एकोन ने ‘छम्मक छल्लो’ गाना गाया था ।
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
Butterfly and a Diplo song https://t.co/ghw4riihdN
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 13, 2017
















