
अनीस बज्मी के साथ वेलकम, वेलकम बैक जैसी फ़िल्में करने के पूरे दो साल बाद, अब खबर है कि एक बार फ़िर जॉन अब्राहिम काम करने को तैयार हैं । जाहिरतौर पर, जॉन अब्राहिम जल्द ही एक आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म में अनीस के साथ नजर आएंगे । लेकिन फ़िल्म से जुड़ी बाकी की जानकारी का अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है ।
कथित तौर पर, जॉन अब्राहिम, जो इन दिनों एक्शन-उन्मुख फ़िल्म बनाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं, को एक फ़िल्ममेकर द्दारा रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म करने के लिए तैयार कर लिया गया है । हालांकि यह कहा जा रहा है कि, पहले जॉन इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन फ़िर बाद में उन्हें मना लिया गया ।
जहां एक तरफ़ फ़िल्म के लीड एक्टर के तौर पर जॉन अब्राहिम को चुना गया है उसी के साथ-साथ खबरों का बाजार गर्म है कि परिणीति चोपड़ा को भी जॉन अब्राहिम के अपोजिट साइन होने वाली अभिनेत्रियों के बीच जीत हासिल हुई है यानि अब परिणीति जॉन अब्राहिम की हिरोइन के तौर पर नजर आएंगी । यदि यह खबर सही है तो ऐसा पहली बार होगा जब परिणीति देसी बॉय्स एक्टर जॉन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी ।
पिछली बार ढिशूम और फ़ोर्स 2 में नजर आए जॉन अब्राहिम इन दिनों पोकरण, जो कि 1998 में परमाणु परिक्षण किया गया था, की कहानी पर काम कर रहे हैं । परिणीति चोपड़ा,जिनकी हालिया रिलीज फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु कुछ कमाल नहीं दिखा पाई, इन दिनों रोहित शेट्टी की आगामी फ़िल्म गोलमाल अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं । इसके अलावा हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इश्कजादे को-स्टार अर्जुन कपूर के साथ एक और फ़िल्म साइन की है जिसे दिबाकर बनर्जी द्दारा निर्देशित किया जाएगा ।
जहां तक अनीस बज्मी की बिना नाम वाली फ़िल्म का सवाल है, वह इस साल अक्टूबर से शुरू होगी।
















