
बर्फ़ी के बाद, अनुराग बसु ने रणबीर कपूर के साथ मिलकर एक और फ़िल्म बनाने का फ़ैसला किया और इसके बाद बनाई जग्गा जासूस । जग्गा जासूस में रणबीर कपूर के साथ उनकी एक्स गर्लफ़्रेंड कैटरीना कैफ़ की जोड़ी दिखाई देगी । जग्गा जासूस, जिसने इन बिछड़े हुए प्रेमीयों को एक बार फ़िर से साथ ला दिया, अगले महीने सिनेमाघरों में छाने के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले इसके मेकर्स ने इस फ़िल्म के फ़्यूचर प्लान के बारें में भी सोचना शुरू कर दिया है ।
अनुराग बसु और रणबीर कपूर ने कथिततौर पर जग्गा जासूस को एक फ़्रेंचाइजी में बदलने का फ़ैसला किया है और जाहिरतौर पर इसकी दूसरी किश्त के बारें में प्लानिंग करना भी शुरू कर दिया है । रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले से ही इसके सीक्वल की योजना बना ली है ।
आपको बता दें कि, रणबीर कपूर इस फ़िल्म में एक अप्रिपक्व जासूस का किरदार निभा रहे हैं जो अपने लापता पिता की खोज में है । और इसमें उनका
साथ देती हैं कैटरीना कैफ़ । जग्गा जासूस के अगले अध्याय के बारें में बात करते हुए रणबीर ने खुलासा किया कि, इस बार वह अपने पिता की खोज में है और अगली बार् उनके नाती-पोते होंगे, जो उन्हें खोजेंगे ।
जग्गा जासूस के जरिए रणबीर कपूर प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा रहे हैं । इस फ़िल्म का ऐलान दो साल पहले हुआ था, काफ़ी दिक्कते झेलने के बाद आखिरकार यह फ़िल्म अपनी रिलीज डेट के करीब आ ही गई और तमाम परेशानियां झेलने के बाद अब यह फ़िल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















