कई मर्तबा सुनील ग्रोवर को मनाने के बाद, अब ऐसा लगता है कि सोनी टीवी ने आखिरकर 'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर की वापसी की उम्मीद छोड़ दी है । तमाम कयासों और सुगबुगाहटों के बाद, अब ये आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की जगह राजू श्रीवास्तव लेंगे । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिन पहले सोनी टीवी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी एक नया मेहमान उनके शो से जुड़ने वाला है । और वो नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि शानदार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, जिसने पहले से ही शो के लिए शूट किया, हैं ।

मीडिया से बात करते हुए, राजू श्रीवास्तव ने कहा कि, हालांकि वह यह नहीं जानते कि सोनी टीवी दर्शकों के सामने उनके किरदार को कैसे पेश करेगा या उनका काम क्या होगा । उन्होंने आगे कहा कि वह ही शो में वो नई एंट्री है जिसके बारें में बातें हो रही थी । हालांकि कोई भी सचमुच यह नहीं जानता कि राजू श्रीवास्तव ऑफ़िशियली सुनील ग्रोवर की जगह लेंगे या नहीं, लेकिन तथ्य यह है कि, वह निश्चित रूप से इस शो में रहने के लिए आए है । जहां तक सुनील की बात है, उन्होंने किसी भी चैनल पर कॉमेडी शो को साइन करने की खबरों से इंकार कर दिया है । साथ ही उन्होंने यह भी साफ़ किया कि वह इन दिनों सिर्फ़ लाइव शो पर फ़ोकस कर रहे हैं और कुछ नहीं ।

कपिल शर्मा की बात करें तो, बीते हफ़्ते कपिल अपनी आगामी फ़िल्म फ़िरंगी की शूटिंग के लिए शहर से बाहर थे ।