
भारत सरकार देश से भयावह बीमारी क्षयरोग (टीबी) को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । इस बीमारी के बारें में जागरुकता फ़ैलाने के लिए, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इस कैम्पेन का ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया था । इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने इस कार्यक्रम का हिस्सा होने के साथ खुद इस बात को कबूला कि वह खुद भी टीवी बीमारी से ग्रस्त थे जब उन्होंने अपने सुपरहिट शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए शूटिंग शुरू की थी । इस बीमारी में उन्हें काफ़ी दर्द होता था और ढेर सारी दवाईयां खानी पड़ती थी ।
टीबी के बारें जागरुकता फ़ैलाने के लिए भारत सरकार ने अब इस कैम्पेन में नया कदम उठाया है । इसके लिए सांसदों और बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच क्रिकेट मैच का अयोजन होगा । भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सशक्त विकास लक्ष्यों पर चर्चा के दौरान कल ही लोकसभा में इसकी घोषणा की थी । यह मैच इस साल 8 अप्रैल को आयोजित होगा ।
















