
हॉट, सेक्सी बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु भले ही फ़िल्मों में ज्यादा नजर नहीं आ रहीं हों लेकिन, मॉडलिंग की दुनिया में आज भी बिपाशा का जलवा बकरार है । बीते साल ही बिपाशा ने अपने प्रेमी करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई ।
बॉलीवुड हंगामा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ‘प्लेगार्ड कंडोम’ के ब्रांड एंबेस्डर बनने की तैयारी कर रहे हैं । हैरानी की बात ये है कि, यह खबर तब आई जब बिपाशा के गर्भवती होने की खबरें जोर पकड़ने लगी, जिसे फ़िर बाद में बिपाशा ने खारिज कर दिया । हालांकि इस बारें अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई ।
















