Revealed Sridevi’s song for Alia Bhatt in Dear Zindagi

गौरी शिंदे की आगामी फ़िल्म डियर जिंदगी के बारें में ऐसी बात जो अब तक कोई नहीं जानता । गौरी शिंदे ने अपनी फ़िल्म में, साल 1983 में आई श्रीदेवी और कमल हासन अभिनीत फ़िल्म सदमा के क्लासिक लोकप्रिय गीत, जिसके संगीतकार इलयाराजा थे, 'ऐ जिंदगी गले लगा ले' को एक अलग अंदाज में शामिल किया है ।

गौरी के पति और अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली फिल्मकार आर बाल्की का इलयाराजा के साथ एक गहरा संबंध है । बाल्की के निर्देशन में बनीं फ़िल्म चीनी कम से लेकर की एंड का तक, हर फ़िल्म में इलयाराजा का ही संगीत शामिल किया गया है । असल में बाल्की ने ही गौरी को इलयाराजा का हृदयस्पर्शी गाना 'ऐ जिंदगी गले लगा ले' को उनकी फ़िल्म डियर जिंदगी में शामिल करने के लिए समझाया था ।

बाल्की कहते हैं कि, “मैं अपनी फ़िल्में दो चीजों के बिना सोच भी नहीं सकता और वो हैं एक तो, अमिताभ बच्चन की उपस्थिती और दूसरा इलयाराजा का संगीत । 'ऐ जिंदगी गले लगा ले' इलयाराजा सर का सबसे बेहतरीन गीत है जिसे गुलजार साब ने बहुत ही खूबसूरती के साथ लिखा गया है । यह गाना गौरी की फ़िल्म में पूरी तरह से फ़िट होता है ।”

दिलचस्प बात ये है कि गौरी के म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी, जिन्होंने फ़िल्म में बेहतरीन संगीत दिया है और जो अपने म्यूजिकल साउंडट्रेक में म्यूजिकल घुसपैठ के लिए जाने जाते हैं, ने बहुत ही खूबसूरती के साथ डियर जिंदगी में "ऐ जिंदगी गले लगा ले' को शामिल किया है ।

अमित त्रिवेदी कहते हैं कि, “न केवल बाल्की और गौरी, यहां तक की मैं भी इलयाराजा जी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं ।”