आर माधवन द्दारा रोहित शेट्टी द्दारा निर्देशित फ़िल्म सिम्बा को छोड़ने के बाद, अब एक कलाकार फ़िल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो गया है । और वो अभिनेता हैं सोनू सूद । दबंद, आर राजकुमार जैसी तमाम फ़िल्मों में अलग-अलग प्रकार के किरदार निभाने वाले सोनू सूद रणवीर सिंह अभिनीत फ़िल्म सिम्बा में काफ़ी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे ।

आर माधवन ने छोड़ी रणवीर सिंह की सिम्बा तो सोनू सूद ने लपकी

गौरतलब है कि सिम्बा पहले ही अपनी कास्टिंग को लेकर मुश्किल झेल रही है । अभी हाल ही में आर माधवन ने अपने कंधे की चोट की वजह से इस फ़िल्म को छोड़ दिया । लेकिन अब एक नया कलाकार फ़िल्म की स्टार कास्ट में शामिल हुआ है ।

सोनू सूद को सिम्बा में शामिल किया गया

खबर है कि, सोनू सूद हाल ही में रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा में शामिल हुए है । आपको बता दें कि कंधे की चोट की वजह से आर माधवन ने इस फ़िल्म को छोड़ दिया । और अब सोनू को इस फ़िल्म के लिए साइन किया गया है । हालांकि फ़िलहाल सोनू किस प्रकार का किरदार निभाएंगे, यह अभी तक गुप्त रखा गया है । दिलचस्प बात ये है कि, ऐसा पहली बार होगा जब सोनू रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ काम करेंगे ।

फ़िल्म के बारें में बात करें तो, टेम्पर नाम की दक्षिण फ़िल्म का हिंदी रीमेक है सिम्बा, जिसमें रणवीर संग्राम भलेराव का किरदार निभाएंगे । हालांकि मेकर्स ने पहले ही ये कह दिया है कि भले ही उन्होंने तेलगु फ़िल्म के हिंदी रीमेक बनाने के अधिकार खरीद लिए हो, ले्किन इसमें वह इस फ़िल्म के कुछ ही भाग को शामिल करेंगे । इस फ़िल्म में रणवीर एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे । और ऐसा पहली बार होगा जब रणवीर फ़ुल-फ़्लैज्ड कमर्शियल फ़िल्म में एक्शन हीरो के रूप में नजर आएंगे ।

वहीं दूसरी तरफ़, सिम्बा के मेकर्स ने हाल ही में इस फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री सारा अली खान का ऐलान किया है । सारा, जिसकी पहली फ़िल्म केदरानाथ होने वाली थी, अब संभवत; सिम्बा होगी । इसके अलावा, खबरों की मानें तो, सिम्बा में सारा की भूमिका दक्षिण फिल्म की तुलना में काफ़ी महत्वपूर्ण होगी ।

यह भी पढ़ें : आर माधवन ने इस अहम वजह से छोड़ी रणवीर सिंह की सिम्बा

सिम्बा के साथ पहली बार रोहित शेट्टी और करण जौहर एक साथ काम करने जा रहे है । यह फ़िल्म 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।