बॉलीवुड में महिला केंद्रित फ़िल्में तो कई बनी, लेकिन ऐसी फ़िल्म जो सिर्फ़ और सिर्फ़ महिलाओं के ही इर्द-गिर्द घूमे और उसमें सिवाय मस्ती के कुछ और न हो ऐसी मस्ती भरी फ़िल्में शायद ही देखने को मिले । और अब इसी प्रकार की मस्ती लेकर आ रही है सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अपनी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में, इस फ़िल्म में सहेलियों की मस्ती दिखाई देगी । आलिया भट्ट ने भी इस फ़िल्म में काम करने की इच्छा जताई थी लेकिन वो पूरी न हो सकी । लेकिन अब इसी से प्रेरित होकर अब आलिया भट्ट अपनी सहेलियों कैटरीना कैफ़ और दीपिका पादुकोण के साथ फ़िल्म बनाना चाहती है ।

अपनी खास सहेलियों कैटरीना कैफ़-दीपिका पादुकोण के साथ आलिया भट्ट को करना है ये काम

शशांक घोष द्दारा निर्देशित वीरे दी वेडिंग में स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया एक साथ नजर आएंग़ी । यह एक महिला-केंद्रित फ़िल्म है । जो एक रोड़ ट्रिप से शुरु होकर बिग फ़ैट वेडिंग तक जाती है । यह कहने की जरूरत नहीं है कि, यह फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही काफ़ी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है । वहीं दूसरी तरफ़, आलिया,जो बहुमुखी किरदार के लिए जानी जाती है, जल्द ही ऐसी एक फ़िल्म करने जा रही है वो भी अपनी खास सहेलियों के साथ ।

आलिया भट्ट ने अभी तक नहीं की  मल्टी-हीरोइन फ़िल्म

दिलचस्प बात ये है कि, आलिया कभी भी मल्टी-हीरोइन फ़िल्म में नजर नहीं आई है । आलिया ने अभी तक जो भी फ़िल्में की है उसमें वह ही मुख्य अभिनेत्री के तौर पर रही है और उनके साथ कोई भी अन्य अभिनेत्री नहीं रही । उड़ता पंजाब में भले ही करीना कपूर खान का अहम रोल हो लेकिन दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर नही की थी । लेकिन अब आलिया ऐसा कुछ करने जा रही जो उन्होंने अभी तक नहीं किया हो ।

आलिया ने हाल ही में एक गठबंधन का खुलासा किया है कि वह अपनी बीएफ़एफ़ कैटरीना कैफ़ और दीपिका पादुकोण के साथ एक फ़िल्म करेंगी । हालांकि हमें पहले ही आलिया और कैट के बीच की दोस्ती का सबूत मिल चुका है और दोनों एक दूसरे के साथ को काफ़ी पसंद करती है । और इसकी झलक हमें कई बार देखने को भी मिल चुकी है । इसके अलावा, आलिया ने इस बात को कबूला कि उनका दीपिका के साथ भी काफ़ी अच्छा याराना है । इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती के कई नमूने मिल चुके है जिसमें आलिया और दीपिका एक दूसरे के साथ हैंग आउट करते हुए नजर आई है । आलिया के अनुसार, उन्होंने दीपिका और कैट के साथ में एक फ़िल्म करने का गठबंधन किया है । ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि जब ये तीनों सहेली अभिनेत्रियां एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी ।

यह भी पढ़ें : WATCH: अपनी सहेली की शादी में आलिया भट्ट की आंखों में आए आंसू

दिलचस्प बात ये है कि आलिया इन दिनों रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों के साथ ही शूटिंग कर रही है । आलिया, रणबीर के साथ जहां ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही है वहीं रणवीर के साथ गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त है । खबरों का बाजार गर्म है कि ब्रह्मास्त्र के सेट से आलिया और रणबीर का रोमांस शुरू हो गया है और अब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है ।