
अभी कुछ दिन पहले, हमने आपको बताया था कि शाहिद कपूर श्री नारायण सिंह, जिसने हाल ही में टॉयलेट-एक प्रेम कथा को निर्देशित किया था, जल्द ही एक और फ़िल्म निर्देशित करने जा रहे हैं और इस फ़िल्म में शाहिद कपूर अहम भूमिका निभाने वाले है । शाहिद कपूर, जो इन दिनों अपनी ऐतिहासिक फ़िल्म पद्मवाती की शूटिंग में व्यस्त है, अपनी आगामी सोशल ड्रामा फ़िल्म में एक वकील की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।
फ़िलहाल इस फ़िल्म का नाम रोशनी रखा गया है, इस फिल्म की कहानी, एक आम आदमी और पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के द्वारा भेजे गए लम्बे चौड़े बिल की परेशानी को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश है । इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिसके पास बेवजह के बिजली के बिल्स आ जाते हैं जिससे वो परेशानी में फंस जाता है । बता दें कि फिल्म के सब्जेक्ट को देखते हुए निर्माताओं ने फैसला किया है कि इस फिल्म का नाम रोशनी होगा ।
फ़िल्म में शाहिद कपूर इस अन्याय के खिलाफ़ अपनी आवाज उठाते है । दमदार और बड़ी कंपनी के साथ एक आम आदमी की लड़ाई कैसे पूरे देश की लड़ाई बन जाती है और फ़िर पूरा देश उसके साथ खड़ा हो जाता है । दिलचस्प बात ये है कि ऐसा पहली बार होगा, जब शाहिद कपूर वकील के किरदार में नजर आएंगे । इससे पहले शाहिद फ़िल्म में राजकुमार राव ने, जॉली एलएलबी में अरशद वारसी ने, पिंक फ़िल्म में अमिताभ बच्चन ने, और जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार ने एक दमदार वकील की भूमिका को निभाकर यादगार बना दिया है ।
जहां तक कास्टिंग डिटेल की बात है, हमने सुना है कि मेकर्स अभी तक फ़िल्म के लिए लीडिंग एक्ट्रेस की तलाश में जुटे हुए है । ऐसा लगता है कि फ़िल्म में अभिनेत्री का रोल भी काफ़ी बड़ा रहेगा जो वकील बने शाहिद का उनकी लड़ाई में साथ देती है । रोशनी को रूस्तम के लेखक विपुल के रावल द्दारा लिखा गया है ।
वहीं दूसरी तरफ़, शाहिद कपूर, जिसने हाल ही में अपनी बेटी मिशा का पहला जन्मदिन मनाया और अब वह अपने काम पर वापस लौट आए है । इस फ़िल्म में शाहिद राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएंगे, जो पद्मावती क पति है । यह फ़िल्म इसी साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म के बाद ही शाहिद अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी शुरू करेंगे ।
















