जानकार सूत्रों का कहना है कि मीडिया के कुछ महकमों में ये खबर तेजी से फ़ैल रही है कि दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फ़िल्म पद्मावती में उनके बाकी के दो मेल को-स्टार की तुलना में ज्यादा पारिश्रमिक मिल रहा है ।

“सबसे पहले तो यह सूचना पूरी तरह से गलत है । पता नहीं कौन इस तरह की खबरे फ़ैला रहा है क्योंकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है । दूसरी बात ये कि, कौन होगा जो अपना पारिश्रमिक ऐसे खुले आम बताएगा वो भी तब जब उसे दूसरे से ज्यादा पारिश्रमिक मिल रहा हो ? सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर संजय लीला भंसाली से किसी भी पारिश्रमिक को स्वीकार करने के लिए बेहद खुश हैं, फ़िर भले ही उनका पारिश्रमिक दीपिका से कम क्यों न हो ।

“लेकिन यह सच नहीं है । किसी ने तर्क दिया कि वह अपने मेल को-स्टार्स की तुलना में ज्यादा भुगतान की हकदार है, क्योंकि वह पद्मावती में बहुत ही अहम भूमिका निभा रही हैं । इस लॉजिक से तो, फ़िर गजनी में, गजनी बने प्रदीप रावत को आमिर खान से ज्यादा पैसा मिलना चाहिए था ।” सूत्र ने कारणा सहित जवाब दिया ।

समझ नहीं आता कि क्यों दीपिका की मार्केटिंग टीम इस तरह की बेतुकी खबरें फ़ैला रही है । लेकिन उन्हें तुरंत इन्हें बंद करना चाहिए।