
ट्विटर पर एक बच्चे की न्यूड फोटो को पोस्ट करने के चलते, छिड़े विवाद के बाद अब ॠषि कपूर को अपनी समझदार पत्नी नीतू सिंह कपूर से अल्टीमेटम मिल गया है । या तो वह ट्विटर का इस्तेमाल करते हुए खुद पर काबू रखें, नहीं तो वह अपना अकाउंट बंद कर दें ।
कपूर परिवार के एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य ने निडर ट्विटर योगदानकर्ता को दिए अल्टीमेटम का अनजाने में राज खोल दिया है । "चिंटू अंकल का हम में से किसी के द्वारा भी मुंह बंद नहीं कराया जा सकता । उन्होंने कई बार रणबीर कपूर को अपनी इस हरकत से शर्मिंदा किया है । रणबीर कपूर अपने पिता ॠषि कपूर से ठीक विपरित हैं, विपरीत मतलब रणबीर का सोशल मीडिया के प्रति अलग नजरिया है । चिंटू अंकल को हैंग आउट करना बहुत पसंद है । हम में से किसी भी इतनी हिम्मत नहीं है कि कोई उन्हें ऐस करने से रोके । चिंटू अंकल की वजह से शर्मिंदगी झेलने के बाद, रणबीर और (बहन) रिधिमा ने अपनी मां से अपने पापा ॠषि कपूर के ट्विटर को ज़ोर देकर बंद करने के लिए अनुरोध किया ।”
फ़ैमिली से जुड़े सूत्र के मुताबिक, नीतू कपूर ने अब इसे अपने हाथ में ले लिया है । 'अब बस बहुत हो गया । नीतू आंटी का मानना है कि चिंटू अंकल के शराबी ट्वीट्स उन्हें किसी न किसी दिन जेल की हवा खिला देंगे । अब उन्होंने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया है । या तो वह अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दें या फ़िर वह उनके सभी ट्वीट्स को मॉनिटर और मॉडरेट करेंगी," सूत्रों का कहना है कि उनके पास ज्यादा चॉइस नहीं बची है । 'उन्हें ये मांगे स्वीकार करनी ही पड़ेंगी । नीतू आंटी ही एकमात्र ऐसी व्यक्ति हैं जिनसे वह डरते है ।"
मुझे लगता है कि, अब आलोचना के बहुत सारे मजेदार रंगीन क्षणों का अंत होने वाला है ।
















