पहले हमने आपको बताया था कि देओल बंधु एक बार फ़िर अपनी हिट फ़िल्म यमला पगला दीवाना की तीसरी किश्त लाने को तैयार है । इस कॉमेडी फ़िल्म की फ़्रेंचाइजी को पंजाबी फ़िल्ममेकर नवनीत सिंह आगे लेकर जाएंगे और इसके लिए स्टार कास्ट भी फ़ाइनल की जा रही है ।

यमला पगला दीवाना की दोनों फ़्रेंचाइजी में अलग-अलग अभिनेत्री को देखा गया था, इस बार भी इन्होंने इसी ट्रेक पर चलते हुए काजल अग्रवाल को फ़िल्म की अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री के लिए चुना है । फ़िल्म में काजल बॉबी देओल के लव इंटरेस्ट का किरदार अदा करेंगी । जबकि सनी देओल के अपोजिट कौनसी लीडिग लेडी होगी, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है । इन दोनों के अलावा, जैसा की आपको पता ही है कि इस फ़िल्म में भी धर्मेंद्र अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे ।

मगधीरा, थुपक्की जैसी दक्षिण की फ़िल्मों के लिए जानी जाने वाली काजल अग्रवाल बॉलीवुड की कई बड़ी फ़िल्मों, जैसे सिंघम और स्पेशल 26 में नजर आ चुकी हैं । यमला पगला दीवाना में हम काजल को मॉडर्न लड़की के अलग-अलग्फ़ अवतार में देखेंगे । इससे पहले हमने आपको ये भी बताया था कि, यह फ़िल्म एक निरंतरता नहीं होगी और इस बार यह गुजरात की पृष्ठभूमि पर बेस्ड होगी ।

आपको बता दें की फ़िल्म यमला पगला दीवाना 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग अगस्त महीने से हैदराबाद के फ़ेमस स्टूडियो रामोजी फ़िल्म सिटी में शुरू होगी । फ़िल्म की बड़ी पैमाने पर शूटिंग मुंबई, गुजरात और पंजाब में की जाएगी । जैसा की पहले बताया था कि पंजाबी फ़िल्ममेकर नवनीत सिंह द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म धीरज रतन द्दारा लिखी गई है ।