
यह फ़ाइनल है । प्रभु देवा ही सलमान खान के लूपी लॉमेकर चुलबुल पांडे के निराले कारनामे की तीसरी किस्त यानी फ़िल्म दबंग 3 को निर्देशित करेंगे । यह निर्णय खुद अरबाज खान द्दारा लिया गया ।
सलमान खान के करीबी सूत्र के मुताबिक, "अरबाज ने दूसरी किस्त के निर्देशन के बाद इस फ्रैंचाइज़ी से अपने हाथ खींच लिए थे । वास्तव में उन्हें तो दूसरी दबंग फिल्म को भी निर्देशित नहीं करना था । अरबाज ने सिर्फ़ इसलिए निर्देशन किया था क्योंकि फ़िल्म के ऑरिजनल निर्देशक अभिनव कश्यप ने इस फ़िल्म से बाहर होने का फ़ैसला किया था ।”
अब सलमान खान ने अपने पुराने दोस्त प्रभुदेवा से अपनी आगामी फ़िल्म दबंग 3 को निर्देशित करने के लिए कहा है । प्रबुदेवा कई मायनों में दबंग फ़िल्म में फ़िट बैठते हैं । सलमान और प्रभु ने एक साथ कई बार किया है । साल 2008, में प्रभुदेवा ने ही सलमान खान की कमबैक फ़िल्म वॉंटेड फ़िल्म को निर्देशित किया था कई सारी फ़्लॉप फ़िल्मों के बाद ।
इसके अलावा, प्रभु देवा अन्य निर्देशक की तुलना में दबंग के भावुक मूड को ज्यादा अच्छी तरह समझते हैं । प्रभु कहते हैं कि, "मैं वो हर एक फ़िल्म करुंगा जिसे सलमान सर मुझसे कहेंगे । उन्हें कोई भी न नहीं कहता है ।"
















