सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया जिससे पूरा देश स्तब्ध है । आपको बता दें कि कश्मीर के अनंतनाग जिले में दो अलग-अलग जगहों पर ये आतंकी हमले हुए ।

अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जिसमें पांच तो महिलाएं है, जबकि 19 यात्री घायल हैं । आतंकियों ने 56 तीर्थयात्रियों से भरी गुजरात नंबर की एक बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की । इस आतंकी हमले की चौतरफ़ा निंदा हो रही है और हर कोई इस घटना पर दुख जता रहा है ।

देश के बाकी नागरिकों की तरह हमारे बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है । शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी से लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस आतंकी हमले के प्रति सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया है ।