REVEALED-Jacqueline-Fernandez-to-kick-start-restaurant-in-Mumbai

हम से कुछ लोगों को ही पता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज कुछ साल पहले ही एक रेस्तरां का मालकिन हो चुकी हैं । जी हां, जैकलीन ने साल 2014 में अपने होम टाउन श्रीलंका में एक रेस्तरां खोला था । अब चूंकि जैकलीन अपना ज्यादा से ज्यादा अपना समय मुंबई में बिताती हैं इसलिए अब उन्होंने मुंबई में एक रेस्तरां खोलने का फ़ैसला किया है ।

हाल की रिपोर्ट के मुताबिक, जॅकलीन फर्नांडीज शहर में आने वाले अपने आगामी रेस्तरां को खोलने के लिए, बांद्रा में प्रसिद्ध पाली विलेज कैफे के मालिक, मिशली संघानी, जो जैकलीन के सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं, के साथ साझेदारी करेंगी । जैकलीन इस रेस्तरां को अपने घर के आस-पास ही खोलेंगी और इसके लिए जैकलीन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं ।

जैकलीन ने इस रेस्तरां की सजावट से लेकर मेनू तक, सभी की जिम्मेदारी खुद पर ही ली है । फ़िल्मों के साथ रेस्तरां को भी जैकलीन किस तरफ़ संभालेंगी ये देखने वाली बात होगी । चूंकि जैकलीन फ़िटनेस फ़्रीक हैं इसलिए उनके रेस्तरां के मेनू में हेल्थी और पोष्टिक भोजन रखा जाएगा ।

वहीं दूसरी तरफ़, उनके श्रीलंकाई रेस्टोरेंट कैमा सूत्र में प्रामाणिक श्रीलंका भोजन परोसा जाता है और इस के साथ-साथ श्रीलंका का स्ट्रीट फ़ूड भी । फ़िल्मों की बात करें तो जैकलीन ने हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी आगामी फ़िल्म रिलोड की शूटिंग खत्म की है और इन दिनों वह फ़िल्ममेकर मनसुखानी की फ़िल्म ड्राइव की शूटिंग कर रही है । इस फ़िल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी ।