
अभी पिछले हफ़्ते ही, हमने आपको खबर दी थी कि फ़िल्ममेकर आर बाल्की की आगामी फ़िल्म पैडमेन, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है, की शूटिंग इंदोर में से शुरू हो चुकी है । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफ़र पीसी श्रीराम ने फिल्म के क्लैपर बोर्ड की एक छवि साझा करते हुए कहा, , “My next journey with Balki starts here. may the force be with us.”
बहरहाल, सुनने में आया है कि यह फ़िल्म असल जिंदगी के एक सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथन, जिसने कम लागात की सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार कि्या था, के जीवन की कहानी है । अक्षय कूमार की आगामी फ़िल्म पैडमेन की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है । यदि खबरों की मानें तो, अगले साल गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर यह फ़िल्म सिनेमाघरों में छाएगी ।
हालांकि इस फ़िल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा आना अभी बाकी है । पैडमैन, जो ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस मिसेज फ़नीबोंस के बैनर तले बनने वाली पहली फ़िल्म है, में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनका साथ देंगी सोनम कपूर और राधिका आप्टे ।
















