Lion-actor-Sunny-Pawar-to-share-screen-space-with-Demi-Moore-and-Richa-Chadda-in-Love-Sonia

ऑस्कर में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई हॉलीवुड फ़िल्म 'लॉयन' के बाल कलाकार सनी पवार ने अपने बेमिसाल अदाकारी का लोहा पूरी दुनिया में मनवा दिया । इस फ़िल्म को दुनिया भर के दर्शकों ने खूब सराहा और 8 वर्षीय सनी पवार को उभरते हुए हॉलीवुड स्टार के रूप में देखा । असल जिंदगी की घटना पर आधारित लॉयन फ़िल्म में सनी ने सरु यानी देव पटेल के बचपन की भूमिका निभाई थी जो ट्रेन में अपने परिवार से बिछड़ जाता है और हजार कोस दूर कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंच जाता है और फिर वहां से सात समंदर पार दूसरे देश ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाता है जहां उसे एक ऑस्ट्रेलियाई जोड़ा अपना लेता है । वही बच्चा बड़ा होकर गूगल अर्थ की मदद से अपने घर और परिवार को ढूंढता है । यह फिल्म आधारित है भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन सरू ब्रेयरले और लैरी बटरोस के नॉवेल ‘अ लॉन्ग वे होम’ पर, जिसमें सरू की जिंदगी की सच्ची कहानी है ।

हॉलीवुड में प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद जब सनी पवार भारत लौटे तो उनके सामने फ़िल्मों की लाइन लग गई । सनी एक और हॉलीवुड फ़िल्म लव सोनिया में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में रिचा चड्ढा, फ्रिदा पिंटो, डेमी मूर, मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर, राजकुमार राव और सई ताम्हनकर शामिल हैं । इस फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हैं । फिल्म की कहानी सोनिया (मृणाल ठाकुर) की है जो एक गांव की लड़की है । जो कि इटरनेशनल सेक्स ह्यूमन ट्रेफिकिंग में फंस जाती है ।

फिल्म लव सोनिया तबरेज नूरानी की आने वाली फिल्म लव सोनिया को डेविड वोमार्क प्रोड्यूस करेंगे । तबरेज इससे पहले ऑस्कर विनर फिल्म स्लम डॉग मिलिनियर को प्रोड्यूस कर चुके हैं ।