शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान आज पूरे 18 साल की हो चुकी है । भले ही शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हो लेकिन उनकी बेटी सुहाना खान भी फ़ैन फ़ोलोइंग में अपने पापा को टक्कर देती है । फ़िल्मों में आने से पहले ही सुहाना का करिश्मा या मौजूदगी ऐसी है कि वह जहां कही भी जाती है, पूरे महफ़िल की लाइमलाइट चुरा ले जाती है । हालांकि सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू में अपनी काफ़ी वक्त है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी उन्हें सबसे ज्याद लोकप्रिय स्टार किड बनाती है ।

ये है सुहाना खान की बर्थडे पार्टी का पूरा प्लान
क्योंकी सुहाना आज अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं इसलिए वह इसे सिर्फ़ अपने परिवार और अपने करिबीयों के साथ मनाना चाहेंगी । लेकिन वहीं खबर है कि शाहरुख और गौरी ने अपनी लाडली के लिए एक पार्टी रखने की योजना बनाई है । सुहाना का परिवार और दोस्त एग्जोटिक लोकेशन पर पार्टी करने के लिए तैयार है । बर्थडे पार्टी का पूरा अरेंजमेंट्स सुहाना की पसंद और नापसंद को ध्यान में रखकर किया गया है ।
गौरी खान ने सुहाना खान का खूबसूरत फ़ोटो शेयर किया
गौरी खान ने कल अपनी लाडली सुहाना का एक बेहद खूबसूरत फ़ोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें सुहाना की खूबसूरती कहर ढा रही है । सीधे कैमरे में देखती सुहाना इस पोज में काफी कॉन्फिडेंट भी नजर आ रही हैं । बता दें कि, ये फ़ोटो सुहाना के उस फ़ोटोशूट का एक हिस्सा है जिसे पिछले दिनों सुहाना ने एक मैगजीन के लिए कराया । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, ‘Gearing up for a birthday bash…’ । इसी के साथ गौरी ने करण जौहर और अविनाश गोवारिकर को इस फ़ोटोशूट व स्टाइलिंग के लिए धन्यवाद भी किया ।
हाल ही में आईपीएल में अपने पापा की आईपीएल टीम, कोलकाता नाइट राईडर्स के पहले मैच के दौरान सुहाना अपने पापा, शाहरुख खान के साथ नजर आई थी । ये तो सभी को पता है कि शाहरुख अपने बच्चों से कितना प्यार करते है और उनका ये प्यार पब्लिकली जाहिर भी होता है । शाहरुख ने साफ़ किया है कि सुहाना को अभिनय अच्छा लगता है ले्किन उससे पहले उसे अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए ।
यह भी पढ़ें : सुहाना खान या ताजमहल, आपकी नजरें किस पर टिकेंगी…?
सुहाना का ग्लैमर वर्ल्ड में आगाज हो चुका है क्योंकि हाल ही में उन्होंने एक प्रतिष्ठित मैगजीन के लिए फ़ोटोशूट कराया । और अब जल्द ही बॉलीवुड में उनकी एंट्री का सभी को बेसब्री से इंतजार है ।
















