सलमान खान अभिनीत रेस 3 फ़िल्म के पहले दो भाग की तरह ट्विस्ट और मनोरंजन से भरपूर होगी । इन फिल्मों का क्लाइमेक्स दर्शकों के लिए हाई-पॉइंट था जहाँ दर्शकों के सामने असली कहानी पेश की गई थी । सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह और साकिब सलीम सहित इस मल्टी स्टारर फ़िल्म में सस्पेंस रखना बेहद महत्वपूर्ण है । यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे इस फिल्म के अंत को भी रहस्य रखे, जिसलिए निर्माताओं ने एक रणनीति तैयार की है ।

सलमान खान की रेस 3 में एक साथ कई अंत होंगे
खबरों के मुताबिक,- "फ़िल्म में एक साथ कई अंत होंगे । इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म में क्लाइमेक्स एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसिलए रेस 3 के निर्माताओं ने निर्णय लिया है कि इस फ़िल्म में एक से अधिक अंत को फ़िल्माया जाएगा । ताकि कोर टीम के अलावा किसी को भी वास्तविक अंत के बारे में पता नहीं लगे । फ़िल्म की संपूर्ण यूनिट और क्रू भी क्लाइमेक्स से अनजान है ।"
यह भी पढ़ें : मां कसम ! सलमान खान अभिनीत रेस 3 के ट्रेलर के ये एपिक डायलॉग्स आपका दिल जीत लेंगे
फ़िल्म में कौन किसको तुरुप करता है यह देखने के लिए न केवल दर्शकों को बल्कि फ़िल्म की क्रू को भी 15 जून का इंतज़ार करना पड़ेगा । गौरतलब है कि, रेस फ्रेंचाइजी के इस तीसरे भाग में एक्शन और सस्पेंस का स्तर एक पायदान ऊपर होगा जिसे देख कर आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे । थाईलैंड, अबू धाबी और मुंबई में बड़े पैमाने पर फिल्माए गए एक्शन दृश्य बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है । ईद के अवसर को चिह्नित करते हुए, रेस 3 एक्शन, पारिवारिक नाटक, सस्पेंस, रोमांस और ब्लॉकबस्टर गानों के साथ एक कंपलीट पैकेज साबित होगी ।
















