मुबारकां के बाद, अथिया शेट्टी एक बार फ़िर कॉमेडी शैली की फ़िल्मों को आजमाएंगी । और इस बार कॉमेडी में उनका साथ देंग़े बॉलीवुड के गंभीर रोल अदा करने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी । जी हां, अथिया शेट्टी अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ पहली बार एक वेडिंग कॉमेडी शैली की फ़िल्म में नजर आएंगी । अथिया शेट्टी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फ़िल्म का नाम है, मोतीचूर चकनाचूर । इस फ़िल्म के साथ देबमित्रा हसन निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखेंगी ।

हालिया रिपोर्टों में इसके बारे में बात करते हुए, निर्माता राजेश भाटिया ने हालिया रिपोर्टों में बताया कि वह उत्सुकता से इस फिल्म की प्रतिक्षा कर रहे है । वह, हसन द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट से काफी प्रभावित हुए, उन्हें ये काफ़ी मजेदार कहानी लगी और ये जोड़ी भी उन्हें काफ़ी प्रभावित कर गई । निश्चितरूप से नवाजुद्दीन बॉलीवुड के सबसे अपरंपरागत नायकों में से एक है इसलिए शायद ये फ़िल्म एक अलग प्रकार की फ़िल्म साबित होगी ।
अथिया शेट्टी बनेंगी नॉर्थ इंडियन गर्ल
मोतीचूर चकनाचूर फ़िल्म के बारें में बात करते हुए, भाटिया ने कहा कि ये एक वेडिंग कॉमेडी शैली की फ़िल्म होगी जो दुल्हा-दुल्हन के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है । यदि खबरों की मानें तो ऐसा लगता है कि, नवाज को इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इसे सुनने के बाद महज 15 मिनिट में फ़िल्म के लिए हामी भर दी ।
फ़िल्म में अथिया और नवाज के किरदारों को चित्रण के बारें में बात करें तो इस फ़िल्म में अथिया एक छोटे शहर की नॉर्थ इंडियन गर्ल का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगी । यह फ़िल्म लखनऊ में बेस्ड होगी इसलिए दोनों लीड एक्टर्स और उनके डायलॉग्स में नॉर्थ इंडि्यन एक्सेंट होगा । इतना ही नहीं अपने किरदार में जान डालने के लिए दोनों लीड एक्टर्स उत्तर भारत की भाषा भी सीखेंगे और इसके लिए वज जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करेंगे ।
यह भी पढ़ें : अब फुटबॉलर बनेंगी सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी
नवाज इन दिनों अपने अन्य फ़िल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है । इन सबसे फ़्री होने के बाद ही वह इस फ़िल्म को शुरू करने का फ़ैसला करेंगे । इसलिए मेकर्स ने नवाज के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए मोतीचूर चकनाचूर की शूटिंग 23 सितंबर से लखनऊ में करने का फ़ैसला किया है । मेकर्स इस फ़िल्म की शूटिंग एक बार में खत्म करने की प्लानिंग कर रही है और दिसंबर में शूटिंग खत्म करने की सोच रही है ।
















