अभिनेत्री पूजा हेगड़े के पास सोने का दिल है ! बेहद खूबसूरत ये अभिनेत्री इन दिनों, अपनी पिछली तेलगु फ़िल्म, डीजे की अपार सफ़लता से सातवें आसमान पर हैं, एक गैर सरकारी संगठन {NGO} के साथ जुड़ी हुईं हैं, जो कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए काम करती हैं । अभिनेत्री ने न केवल संगठन का समर्थन करने का वचन दिया है बल्कि कैंसर अस्पताल जाने और बीमारी से ग्रसित उन बच्चों से मिलने के लिए खुद को समर्पित किया ।

पूजा हेगडे ने हाल ही में, 13 अक्टूबर को अपने जन्मदिन पर टाटा मेमोरियल अस्पताल में बच्चों के कैंसर वार्ड का दौरा किया था, जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ घंटे बिताए ।

पूजा हेगड़े बच्चों के बारे में काफी चिंतित हैं और इसलिए उन्होंने यहां लगातार विजिट करने का फ़ैसला किया है । ऐसा करते हुए, अभिनेत्री ने अब दो बच्चों की चिकित्सा खर्च को उठाने का निर्णय लिया है और उनके इलाज के लिए बच्चों के परिवारों को भी बहुत अच्छा पैसा दिया है । उन्होंने डॉक्टरों को यह भी सलाह दी है कि वे बच्चों को इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस चीज जरूरत है, उन्हें वो सब मुहैया कराए ।

बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी पूजा हेगड़े बीते साल ॠतिक रोशन के साथ आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म मोहेंजो दारो में नजर आईं थी ।