
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड हंगामा ने आपको सबसे पहले यह खबर दी थी कि रणवीर सिंह को वातित पेय 'थम्स अप' के ब्रांड एम्बेसडर बनाने पर विचार किया जा रहा है । हां-न-हां-न के गेम के बाद रणवीर सिंह को फ़ाइनली 'थम्स अप' का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जा रहा है ।
इस खबर के बारें में लेटेस्ट अपडेट ये है कि रणवीर सिंह अब 'थम्स अप' के विज्ञापन में सलमान खान को रिप्लेस करेंगे । खबरों की मानें तो, 'थम्स अप' के एंडोर्समेंट के लिए रणावीर सिंह को सलमान खान की तुलना में एक तिहाई फ़ीस दी जा रही है । साथ ही, रणवीर सिंह कथित तौर पर इक्विटी हिस्सेदारी और जिन ब्रांड को वो एंडोर्स करेंगे उनके साथ लंबी अवधि का एसोसिएशन करने पर विचार कर रहे हैं ।
फ़िल्मों की बात करें तो, रणवीर सिंह एक तरफ़ तो संजय लीला भंसाली की आगामी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म रानी पद्मावती में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ़ यशराज फ़िल्म्स की अगामी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म बेफ़िक्रे में वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे ।
















