
कई साल पहले, खलनायक फ़िल्म के गाने 'चोली के पीछे क्या है' में नीना गुप्ता के साथ माधुरी दीक्षित के छाती हिलाने के एक्ट ने अपने अश्लील सांकेतिक मकसद के लिए राष्ट्रव्यापी तहलका मचा दिया था ।
और एक बार फ़िर ऐसा ही 'स्तन संबंधी' एक्ट तहलका मचाने आ रहा है, और इस बार ये एक्ट करेंगी सनी लियोन । सनी लियोन आगामी फ़िल्म 'डोंगरी का राजा' में ऐसा ही कुछ एक्ट करती हुईं नजर आएंगी ।
अंदर के सूत्रों से पता चला है कि फ़िल्म ने निर्माताओं ने इस गाने में सनी लियोन की चोली के लिए पूरे 40 लाख रु खर्च किए हैं और इस गाने का टाइटल है 'ब्लॉकबस्टर चोली' । और निर्माता, सेंसर बोर्ड से अपने इस डांस नंबर में किसी भी प्रकार की कटौती करवाने को तैयार नहीं थे ।
करीबी सूत्रों के मुताबिक, “फ़िल्म के निर्माता इस माममे में बहुत स्पष्ट थे । उन्होंने सेंसर बोर्ड से सनी लियोन के आइटम सॉंग 'ब्लॉकबस्टर चोली' में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं करने का निवेदन किया क्योंकि यह गाना उनकी फिल्म का मुख्य आकर्षण था । सेंसर बोर्ड ने उनकी बात मानते हुए सनी लियोन के भड़काऊ-अश्लील गाने को जस का तस रखा और कोई कटौती नहीं की और फ़िल्म को 'ए' सर्टिफ़िकेट दे दिया जिसे फ़िल्म के निर्माताओं ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया ।”
















