Sonam-Kapoor-changes-dietary-plan-to-go-Vegan

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फ़ैशन आइकन के रूप में जाना जाता है, वो जहां भी जाती है उनका स्टाइल चर्चा का विषय बन जाता है । लेकिन इस बार सोनम कपूर कुछ अलग तरीके से चर्चा में आईं है । जैसा की हम सभी जानते हैं कि सोनम कपूर जानवरों को लेकर कितनी दयालु हैं और जानवरों के लिए उनका प्यार जगजाहिर है इसलिए अब उन्होंने फ़ैसला किया है कि वह अब शाकाहारी बनेंगी ।

जाहिरतौर पर सोनम, जिसे साल 2016 में जानवरों की रक्षा करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने साल के हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब दिया था, ने अब डेयरी प्रोडक्ट्स को भी छोड़ने का फ़ैसला किया है l अपने नए आहार-संबंधी निर्णय पर टिप्पणी करते हुए, कहा कि, वह दयालू प्रवृति में विश्वास रखती है इसलिए उन्होंने डेयरी उत्पादों को छोड़ दिया है और अब वह सोया दूध पर ही निर्भर रहेंग़ी ।

अब यदि फ़ैशन की बात करें तो सोनम ने फ़र के फ़ैशन उत्पादों के बदले वैकल्पिक फ़र के फ़ैशन ऐक्सेसरीज़ को चुना, इसके अलावा वह चमड़े के उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन सिर्फ़ उपहार में दिए हुए उत्पादों का, वह हमेशा इन्हें खरीदने से बचती हैं ।