कोरोना महामारी के दौरान जहां कम से कम फ़िल्में रिलीज हो पाईं वहीं ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स पर रिलीज हुई वेब सीरिज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । जिसमें सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की स्कैम 1992 ने । अपनी रिलीज से पहले स्कैम 1992 चर्चा में नहीं थी लेकिन जैसे ही यह रिलीज हुई इसने हर वर्ग के दिलों को जीत लिया और देखते ही देखते ये सबसे ज्यादा सराही गई वेब सीरिज में से एक बन गई । स्कैम 1992 की अपार सफ़लता ने इसके लीड एक्टर प्रतीक गांधी को भी रातों-रात स्टार बना दिया । हंसल मेहता द्दारा निर्देशित स्कैम 1992 की सफ़लता ने अभिषेक बच्चन अभिनीत द बिग बुल के मेकर्स की नींद उड़ा दी है । अभिषेक बच्चन की फ़िल्म द बिग बुल स्टॉक मार्केट के सबसे बड़े स्कैम, हर्षद मेहता के स्कैम की याद दिलाएगी ।

वेब सीरिज स्कैम 1992 की सफ़लता से डरी अभिषेक बच्चन की फ़िल्म द बिग बुल, मेकर्स को तुलना का डर इसलिए पोस्टपोन की रिलीज डेट

अभिषेक बच्चन की द बिग बुल हर्षद मेहता के स्कैम की याद दिलाएगी

इस बारें में सूत्र ने बताया, “स्कैम 1992 की तरह द बिग बुल भी हर्षद मेहता की जिंदगी पर बेस्ड है । मेकर्स यकीनन, स्कैम 1992 के बारें में जानते थे लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि ये सीरिज डिजीटल वर्ल्ड में अपनी सफ़लता से तहलका मचा देगी । शुरूआत में मेकर्स अपनी फ़िल्म को लेकर बहुत आत्मविश्वासी थे लेकिन अब उन्हें इस बात का डर है कि उन्हें वेब सीरिज स्कैम 1992 के प्रेमियों द्दारा ट्रोल किया जाएगा । इसके अलावा अभिषेक के लुक और परफ़ोर्मेंस की तुलना प्रतीक गांधी से भी की जाएगी । इतना ही नहीं अन्य कलाकार और फ़िल्म के डायलॉग्स व म्यूजिक को लेकर भी आलोचनाएं झेलनी पड़ेंगी ।”

अभिषेक की होगी प्रतीक गांधी से तुलना

सूत्र ने आगे बताया, “पहले मेकर्स ने द बिग बुल को Disney+ Hotstar पर 18 दिसंबर को रिलीज करने का प्लान बनाया था । इसलिए फ़िल्म का प्रमोशन भी शुरू हो गया था । द बिग बुल के प्रमोशन के लिए निर्माता अजय देवगन, अभिषेक और सह-कलाकार सोहम शाह और निकिता दत्त ने 4 नवंबर को द कपिल शर्मा शो के लिए शूट भी किया था । लेकिन फ़िर फ़िल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई । मेकर्स को उम्मीद है कि स्कैम 1992 की चर्चा कुछ दिनों में ठंडी पड़ जाएगी । हालांकि अभी तक ऐसा हुआ तो नहीं है । मेकर्स यह भी जानते हैं कि वे ज्यादा दिनों तक अपनी फ़िल्म की रिलीज को टाल नहीं सकते । इसलिए उन्होंने इसे साल 2021 के शुरूआत में रिलीज करने की प्लानिंग की है ।”

वहीं अंदरूनी सूत्र ने बताया, “अभिषेक के कोरोना संक्रमित होने के बाद फ़िल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था । फ़िल्म के कुछ हिस्से शूट किए जाने थे जिन्हें अभिषेक के ठीक होने के बाद शूट किए गए । इसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी हो गई और इस तरह से फ़िल्म की रिलीज टलती रही ।”

मेकर्स द बिग बुल को लेकर कॉन्फ़िडेंट हैं

सूत्र ने आगे ये भी बताया कि, “द कपिल शर्मा शो के एपिसोड के लिए शूट इसलिए किया क्योंकि अजय देवगन ने शो को अपनी डेट्स दे दी थी । क्योंकि उसके बाद अजय देवगन को अपनी फ़िल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद जान था । इसलिए उन्होंने एडवांस में कपिल के शो को शूट कर दिया । वरूण धवन और सारा अली खान ने भी कपिल के शो का शूट अक्टूबर में कर लिया था क्योंकि उन्हें पता था कि वो इसके बाद समय नहीं दे पाएंगे ।”

अंदरूनी सूत्र ने अंत में बताया कि, “हमें पता है कि तुलना होगी लेकिन हम द बिग बुल को लेकर कॉन्फ़िडेंट हैं । और वैसे भी यह Disney+ Hotstar पर रिलीज होगी जहां पर काफ़ी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं । इसके अलावा जिसके पास वेब सीरिज को देखने के लिए 10 घंटे नहीं है वह इसके आधे के भी आधे समय में हर्षद मेहता की जिंदगी को द बिग बुल के जरिए देख सकता है ।”