इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाज से शादी करने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कल मुंबई के ग्रैंड हयात में अपना दूसरा वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया । मुंबई के इस ग्रैंड रिसेप्शन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रॉयल लुक में नजर आए । बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 1, दिसंबर को भी अपने फ़िल्म इंडस्ट्री वालों के लिए इसी जगह एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे ।

रणवीर सिंह सिम्बा की रिलीज के बाद ही हनीमून पर जाएंगे
इतनी भव्य शादी और रिसेप्शन के बाद सभी को इस बात का बेसब्री से इंतजार था कि रणवीर और दीपिका अपने हनीमून पर कब जाएंगे । लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि क्योंकि रणवीर की एक के बाद एक फ़िल्में रिलीज के लिए तैयार है ऐसे में रणवीर फ़िलहाल अपने हनीमून पर नहीं जाएंगे । खबरें हैं कि रणवीर अपने हनीमून से ज्यादा अपनी आगामी फ़िल्म सिम्बा, जो कि 28, दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, को प्राथमिकता दे रहे है । रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान नजर आएंगी ।
अभी कुछ दिन पहले रणवीर डबिंग स्टूडियो में भी नजर आए थे जहां उनकी मुलाकात सोनू सूद से हुई थी । बता दें कि अपनी इस फ़िल्म के लिए रणवीर जल्द ही सारा के साथ टाइटल ट्रैक शूट करेंगे, हालांकि अभी तक रोहित शेट्टी ने इसकी लोकेशन को फ़ाइनल नहीं किया है ।
सिम्बा अपनी तय रिलीज डेट पर ही रिलीज होगी
भले ही रणवीर अपनी शादी और रिसेप्शन में व्यस्त हों लेकिन उनका मानना है कि इससे उनकी फ़िल्म सिम्बा पर कोई असर नहीं पड़े और वो अपनी तय रिलीज डेट पर ही रिलीज हो ।
फ़िलहाल रोहित फ़िल्म के पैचवर्क पर काम कर रहे है और फ़िल्म को फ़िनिंशिंद टच देने में लगे हुए है और जहां-जहां रणवीर की जरूरत है वहां रणवीर के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि बाबा अभी अपनी शादी और रिसेप्शन में व्यस्त है ।
मतलब साफ़ है कि रणवीर और दीपिका सिम्बा के रिलीज होने के बाद ही अपने हनीमून पर जाएंगे । यहां से आने के बाद रणवीर जोया अख्तर की गली बॉय, कबीर खान की ‘83 में नजर आएंगे । वहीं दीपिका मेघना गुलजार की अगली फ़िल्म की तैयारियों में जुट जाएंगी ।
















