बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर मोहम्मद अजीज का मंगलवार की शाम मुंबई के नानावती अस्पताल में 64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । बचपन से ही गाने का शौक रखने वाले सईद मोहम्मद अजीज उन नबी का हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान रहा । हिंदी फिल्मों के 80-90 दशक के एक प्रसिद्ध गायक मोहम्मद अजीज का बॉलीवुड के अलावा बंगाली व उड़िया फिल्म इंडस्ट्री में भी योगदान रहा है । उन्हें लोग प्यार से मुन्ना भी कहकर बुलाते थे ।

मोहम्मद अजीज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ
इसी मंगलवार को अज़ीज़ कोलकाता के एक कार्यक्रम से मुंबई लौट रहे थे तो किसी को भी यह गुमान नहीं था कि टॉलीवुड से बॉलीवुड की यह उनकी अंतिम यात्रा होगी । एयरपोर्ट पर दिल में दर्द उठा, जहां से नानावटी अस्पताल पहुंचाया गया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका ।
अजीज ने कोलकाता के गालिब रेस्टोरेंट में एक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था । उन्हें पहली बार बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने मर्द फिल्म के लिए 'मर्द तांगेवाला...' गीत से मौका दिया । इस फिल्म के लीड एक्टर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन थे ।
अज़ीज ने दिए कई बेहतरीन गाने
अपने तीन दशक लंबे करियर में अजीज ने कई हिट गाने दिए जैसे- 'तू कल चला जाएगा', 'लाल दुपट्टा मलमल का', 'मैं से मीना से न साकी से', 'माई नेम इज लखन', 'तू ना जा मेरे बादशाह', 'दुनिया में कितना गम है' 'कसम से कसम से' 'ये जीवन जितनी बार मिले' जैसे सुपर-डुपर हिट गाने शामिल हैं ।
अज़ीज मोहम्मद रफ़ी के बहुत बड़े फ़ैन थे । बॉलीवुड इस लीजेंड के खोने से गहरे सदमे में है ।
Guni gayak aur bahut acche insaan Mohammed Aziz,jinhe hum Munna bhai kehete the,unke nidhan ki vaarta abhi mujhe mili,jo sunke mujhe behad dukh hua.Ishwar unki aatma shanti pradan kare.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) November 27, 2018
गायिका लता मंगेशकर ने अज़ीज को खोने पर अपना दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा-''गुणी, गायक और बहुत अच्छे इंसान मोहम्मद अजीज, जिन्हें हम मुन्ना भाई कहते थे, उनके निधन का समाचार मुझे मिला । जिसे सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ।''
Deeply Shocked and Saddened to hear of Munna Aziz da’s untimely and sudden demise ... may his beautiful soul find peace and may his family find the strength to carry on ?
— Shaan (@singer_shaan) November 27, 2018
सिंगर शान ने भी ट्वीट कर लिखा- ''मुन्ना अजीज दा के निधन की खबर सुनकर बहुत सदमा लगा । उनके अचनाक चले जाने से बेहद दुख है ।''
















