नवविवाहित रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की अगले महीने जोधपुर में होने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में जाने की संभावना काफ़ी ज्यादा है । जाहिरतौर पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी का निमंत्रण रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भेज दिया है और उन्होंने इसे विधिवत स्वीकार कर लिया है और करे भी क्यों न । आखिरकार रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा के काफ़ी अच्छे दोस्त हैं जब से उन्होंने एक साथ फ़िल्म गुंडे की तभी से दोनों काफ़ी अच्छे दोस्त हैं । दीपिका और प्रियंका को बाजीराव मस्तानी के दौरान बराबरी से सराहा गया था । इसलिए इन दोनों जोड़ों के बीच काफ़ी अच्छी बॉंडिंग है ।''

प्रियंका चोपड़ा ने दीपवीर को शादी का निमंत्रण भेज दिया है
एक और प्रतिष्ठित व्यक्ति को बॉलीवुड से बुलाया गया है और वो है गुंडे के निर्देशक अली अब्बास जफ़र, जो प्रियंका के काफ़ी करीबी दोस्त है । लेकिन शायद अली का अपनी दोस्त की शादी में शामिल होना मुश्किल लग रहा है क्योंकि प्रियंका ने अली की फ़िल्म भारत को करने से इंकार कर दिया था ।
आपको बता दें कि, प्रियंका ने सलमान खान अभिनीत फ़िल्म भारत को करने से इंकार कर दिया था जिससे फ़िल्म के लीडिंग अभिनेता सलमान खान काफ़ी अपसेट हो गए थे । ''तो जब सलमान इस शादी में शामिल नहीं होंगे तो उनके निर्देशक अली अब्बास जफ़र कैसे इस शादी में शामिल हो सकते है, फ़िर इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है कि प्रियंका उनके कितने करीब है ।'' एक कॉमन फ़्रेंड ने बताया ।
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा को उनके मंगेतर निक जोनस ने गिफ़्ट किया आलीशान बेशकीमती तोहफ़ा
विडंबना यह है कि सलमान की छोटी बहन अर्पिता, जो प्रियंका की काफ़ी अच्छी दोस्त है, सुपरस्टार भाई सलमान के साथ हुए मतभेदों के बावजूद प्रियंका-निक की शादी में शामिल हो सकती है ।
















