एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बाद अब रणबीर कपूर अपनी अगली फ़िल्म की तैयारी में बिजी होने की तैयारी कर रहे हैं । रणबीर कपूर की अगली फ़िल्म दंगल और छिछोरे डायरेक्टर नितेश तिवारी की भगवान राम-सीता के धार्मिक ग्रंथ पर बेस्ड फ़िल्म रामायण होने वाली है । इस फ़िल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आने वाले हैं । और अब इस फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है की, नितेश तिवारी रणबीर कपूर और साईं पल्लवी के साथ अपनी इस फ़िल्म को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।

रणबीर कपूर मार्च 2024 में शुरू करेंगे नितेश तिवारी की मेगा बजट फ़िल्म रामायण की शूटिंग ; मेकर्स मॉनसून आने से पहले शूट करेंगे युद्ध के सीन

रणबीर कपूर शुरू करने जा रहे हैं रामायण की शूटिंग

कहा जा रहा है कि, नितेश तिवारी इस साल फरवरी के आखिर या मार्च के शुरुआती हफ्तों में रामायण फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर सकते हैं । इसके बाद अप्रैल और मई में भी दो शेड्यूल की योजना है । यह फ़िल्म 3 डी में बनाई जा रही है । इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक महीने के बाद ही फिल्म रामायण का भी शुभारंभ होगा । यह एक हाई बजट फिल्म है, जिसके निर्माण में निर्माता हर एक छोटी सी छोटी चीज पर खासा ध्यान दे रहे हैं ।

मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “कास्ट और क्रू को हाल ही में सूचित किया गया था कि 2 मार्च बड़ा दिन है । नितेश सर ने फिल्म सिटी में एक लंबा शेड्यूल बनाया है । चरण के पहले भाग में, रणबीर और साई डायलॉग समेत बडे़-बड़े सीन की शूटिंग करेंगे । युद्ध के कुछ हिस्सों सहित प्रमुख भीड़ दृश्यों को अप्रैल और मई में शूट किया जाएगा । शहर में मानसून आने से पहले इन दृश्यों को फिल्माने का विचार है ।

रणबीर कपूर डीएनईजी कार्यालय में महत्वपूर्ण तकनीकी रिहर्सल के लिए फरवरी में लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरेंगे । रिपोर्ट के अनुसार, “शूटिंग के पहले कुछ हफ्तों में, निर्माता प्रक्रिया से परिचित होने में मदद करने के लिए लॉस एंजिल्स से विशेषज्ञ तकनीशियनों को भी बुलाएंगे ।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म में यश भी रावण की भूमिका में होंगे, जो जुलाई 2024 से शूटिंग में शामिल होंगे ।