जब से संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फ़िल्म संजू का ऐलान किया गया है, तब से यह फ़िल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है । रणबीर कपूर अभिनीत फ़िल्म संजू ने लोगों के बीच में खासी प्रत्याशा जगा दी है । लोगों का उत्साह फ़िल्म के लिए दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है । आपको बता दें कि इस फ़िल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की जिंदगी को पर्दे पर उतारते हुए नजर आएंगे । जहां संजू के टीजर ने हर तरफ़ वाहवाही लूटी वहीं सभी को अब इस फ़िल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है । अब हमने सुना है कि, मेकर्स ने संजू के ट्रेलर को अगले हफ़्ते लाने का फ़ैसला किया है ।

संजू के ट्रेलर का इंतजार खत्म
यदि हालिया खबरों की मानें तो, संज़ू उर्फ़ संजय दत्त की बायोपिक का ट्रेलर मई महीने के तीसरे हफ़्ते रिलीज हो सकता है । जहां फ़िल्म की रिलीज डेट फ़ाइनल हो चुकी है ऐसे में इसका ट्रेलर अब जल्द ही लॉंच किया जाएगा । और इस बात को ध्यान में रखते हुए मेकर्स इसके ट्रेलर को जल्द से जल्द लॉंच करने की योजना बना रहे है ।
पिछले दिनों संजू का टीजर बड़े स्तर पर रिलीज किया गया । और इस टीजर ने फ़िल्म के ट्रेलर के लिए लोगों की उत्साह को बढ़ा दिया है । टीजर में जहां संजय दत्त के रूप में रणबीर छाए रहे वहीं दर्शक अब इसकी और ज्यादा झलक देखने के लिए बेताब हो रहे है । टीजर के दौरान फ़िल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने बताया था कि, ट्रेलर में अन्य बॉलीवुड कलाकारों की झलक भी देखने को मिलेगी ।
क्योंकि, संजू का ट्रेलर लॉन्च इस महीने की सबसे अधिक बहु-प्रतीक्षित घटनाओं में से एक है । इसलिए इस बारें में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फ़िल्म का ट्रेलर अगले हफ़्ते लॉंच होगा । हमने सुना है कि इसकी डेट अभी तक फ़ाइनल नहीं हुई है । इसलिए इसका ऑफ़िशियली अनाउसमेंट होना अभी बाकी है ।
यह भी पढ़ें : अमेजिंग ! रणबीर कपूर ने लिया 90 के दशक के संजय दत्त का लुक !
संजू के बारें में बात करें तो, इस फ़िल्म में कई कलाकार एक साथ नजर आएंगे । जहां इस फ़िल्म में चार अभिनेत्रियां सोनम कपूर, मनीषा कोईराला, दिया मिर्जा, करिश्मा तन्ना अहम भूमिका में नजर आएंगी । वहीं परेश रावल, विक्की कौशल और अन्य अभिनेता भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंग़े । विधु विनोद चोपड़ा, राज कुमार हिरानी और फ़ॉक्स स्टार स्टूडियोज द्दारा प्रोड्यूस यह फ़िल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।
















