साल 2019 में शाहिद कपूर के साथ सुपरहिट तेलगू फ़िल्म अर्जुन रेड्डी का ब्लॉकबस्टर हिंदी रीमेक कबीर सिंह बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म बना रहे हैं । इस क्राइम ड्रामा में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । रणबीर कपूर ने भी संदीप रेड्डी वांगा के साथ फ़िल्म करने पर मुहर लगा दी है । और अब इस फ़िल्म का ऑफ़िशियल घोषणा करने की तैयारी की जा रही है ।

नए साल के पहले मिनट में अनाउंस होगी रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन थ्रिलर, परिणीति चोपड़ा समेत ये स्टारकास्ट हुई फ़ाइनल

रणबीर कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा

सुनने में आ रहा है कि मेकर्स रणबीर की संदीप रेड्डी वांगा के साथ इस क्राइम ड्रामा का ऑफ़िशियल ऐलान नए साल पर एक अलग अंदाज में किया जाएगा । नए साल की शुरूआत पॉजिटिव नोट के साथ करते हुए टीम फ़िल्म का ऐलान करेगी । टी-सीरिज के ऑफ़िशियल यूट्यूब चैनल पर नए साल यानी साल 2021 के पहले मिनट यानी 12 बजकर 1 मिनट पर फ़िल्म का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा ।

फ़िल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य से शुरू होगी । इस फ़िल्म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी मिलकर प्रोड्यूस करेंगे । इतना ही इस रणबीर के अलावा इस फ़िल्म की अन्य स्टारकास्ट भी फ़ाइनल कर ली गई है । रणबीर के साथ इस फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।

इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले रणबीर, श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फ़िल्म को पूरा करेंगे ।